{"_id":"edc59297994a312cd59bc679dd896e0e","slug":"national-school-games-medal-winning-wrestlers-bmhata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल स्कूल गेम्स में बम्हैटा के पहलवानों ने जीते मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल स्कूल गेम्स में बम्हैटा के पहलवानों ने जीते मेडल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में 2 से 8 जनवरी के बीच हुए स्कूल नेशनल गेम्स में गाजियाबाद के खिलाड़िया ने परचम लहराया है। शाहपुर बम्हैटा के कपिल यादव व शंकर कुमार ने कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय पहलवान और कोच सत्तन पहलवान ने बताया कि कपिल और शंकर ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। बम्हैटा के संजय गुरुकुल अखाड़े में विजेता पहलवान का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
कपिल ने 120 किलोग्राम भार वर्ग और शंकर ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। अखाड़े के पहलवानों ने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। प्रधान राम भूल ने 51 हजार और जगदड़ पहलवान ने 41 हजार रुपये नकद विजेता को दिए हैं। सम्मान समारोह में भारत यादव, यशवीर यादव, सतपाल यादव, बल्लू प्रधान, टेकचंद यादव, अमित यादव, सतीश आदि उपस्थित थे।