फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national hockey player rizwan khan committed suicide because of this lady

राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर रिजवान खान ने दी जान, परिजनों ने गर्लफ्रेंड पर लगाया आरोप

Wed, 06 Dec 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Dec 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
national hockey player rizwan khan committed suicide because of this lady
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में मंगलवार सुबह कार में राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी रिजवान खान (20) की कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई। सोमवार सुबह रिजवान दो लाख रुपये किसी पार्टी को देने के लिए अपनी स्विफ्ट कार से निकला था।

विज्ञापन


इसके बाद वह नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव सरोजनी नगर इलाके में सरकारी क्वार्टर के पास कार में खून से लथपथ मिला। कार से तमंचा व खोखा बरामद हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रिजवान की मौत को आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन


वहीं परिजन रिजवान की महिला मित्र (हॉकी खिलाड़ी) के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, रिजवान परिवार के साथ डब्ल्यूजेड-564ए, तिहाड़ गांव में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें, एक बड़ा भाई व दो चाचा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवान जामिया मिलिया इस्लामिया का छात्र था

national hockey player rizwan khan committed suicide because of this lady
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला

रिजवान के पिता शरीफ खान एमटीएनएल में नौकरी करते हैं, जबकि उसके पूरे परिवार का पुराने टू-व्हीलर बेचने व खरीदने का कारोबार है। रिजवान जामिया मिलिया इस्लामिया में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्तर का हॉकी खिलाड़ी था।

वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। पिता शरीफ खान ने बताया कि सोमवार दोपहर रिजवान को किसी पार्टी की पेमेंट देने के लिए भेजा था। रिजवान दो लाख रुपये लेकर स्विफ्ट कार में निकल गया।

इसके बाद वह वापस नही लौटा। इधर देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल करना शुरू कर दिया। उसका एक नंबर बंद आता रहा, जबकि दूसरे पर लगातार घंटी जाती रही। काफी देर कॉल करने के बाद एक युवती ने फोन उठाया।

उसने शुरू में परिवार को टालने का प्रयास किया, लेकिन जोर देने पर उसने बताया कि रिजवान का बैग और फोन कोई उनके यहां छोड़ गया है, युवती ने अपने पिता से भी बात कराई। युवती के परिवार ने शरीफ को सुबह घर आने के लिए बोल दिया।

कार में चालक की सीट पर रिजवान का शव पड़ा था...

national hockey player rizwan khan committed suicide because of this lady
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला

इधर मंगलवार सुबह 7.30 बजे दोबारा कॉल कर शरीफ व उसके छोटे भाई नवाब खान ने लड़की के घर सरोजनी नगर का पता लिया। सुबह बताए गए पते पर मिले शख्स ने रिजवान का फोन व बैग उनके हवाले कर दिया, जिसमें दो लाख रुपये भी थे।

इधर, नीचे खड़े रिजवान के चाचा नवाब ने युवती के घर से कुछ दूर खड़ी अपनी कार पहचान ली। कार में चालक की सीट पर रिजवान का शव पड़ा था। 10.20 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस को रिजवान के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उसकी दायीं ओर कनपटी पर गोली का निशान था। कार से तमंचा और खोखा भी बरामद हो गया। फिलहाल पुलिस मामले को खुदकुशी बता रही है।

वहीं शरीफ व परिवार के बाकी सदस्य युवती के परिजनों पर रिजवान की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि रिजवान व युवती में दोस्ती थी, जिसे वह पसंद नहीं करते थे। युवती पूर्वोत्तर की रहने वाली है और हॉकी खिलाड़ी भी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है, सीएफएसएल, एफएसएल, बैलेस्टिक और बॉयोलॉजी डिवीजन की टीम मामले की छानबीन कर रही है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -रोमिल बानिया, जिला पुलिस उपायुक्त दक्षिण जिला 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed