फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national footballer died in road accident

डंपर ने ली नेशनल फुटबॉलर की जान

Tue, 25 Mar 2014 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Mar 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
national footballer died in road accident

फरीदाबाद में आए दिन बेलगाम डंपर किसी न किसी की जान ले रहे हैं। इस बार इसकी चपेट में आने से राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी जान से हाथ धो बैठा। हादसा मंगलवार को सेंट्रल थानाक्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद खेल संघ व खिलाड़ियाें में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


जवाहर कॉलोनी के रहने वाले फुटबॉल खिलाड़ी मुकेश पटवाल (32 वर्ष) ग्रेटर फरीदाबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में पीटीआई थे। मंगलवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बीपीटीपी पुल के पास डंपर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उनके मृत शरीर को शवगृह से लेने जाने वालों में जिला फुटबॉल संघ के कोच प्रदीप उर्फ पीटर, उपप्रधान सतनाम सिंह मंगल, सचिव महेंद्र भाटिया, पंजाब स्पोर्ट्स क्लब के संजय खनेजा एवं जगदीश चंदीला सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट या सुसाइडः 2 महिलाएं और 2 युवक मरे

जिला फुटबॉल संघ के सलाहकार रमेश सब्बरवाल ने कहा कि मुकेश की मौत से बड़ा झटका लगा है। मुकेश एक अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी था। गौरतलब है कि मुकेश पटवाल हरियाणा टीम की तरफ से वर्ष 2006 में संतोष ट्रॉफी में खेले थे, जबकि दिल्ली के गढ़वाल क्लब व फरीदाबाद के पंजाब स्पोर्ट्स क्लब से वह वर्तमान में भी मैच खेल रहे थे।

दुर्घटना में मौत, परिजनों ने बीके चौक किया जाम

श्ाहर में डंपरों से हुए हादसे
-18 मार्च, 2014 को सूरजकुंड रोड पर डंपर की चपेट में आने से इनोवा सवार दो महिलाआें की मौत।
-19 मार्च, 2014 को खोरी जमालपुर गांव के पास बाइक सवार तीन छात्राें की मौत।
-10 जुलाई, 2013 को डंपरों की भिड़ंत से एक चालक की मौत।
-11 जुलाई, 2013 को रेती से भरा डंपर पलटने से एक युवक की मौत।
-मई 2012 में डंपर की टक्कर से सूरजकुंड रोड पर गाड़ी सवार दो युवकाें की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed