फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Academic Conference on 16th and 17th at Shyam Lal College

Delhi NCR News: श्याम लाल कॉलेज में 16 और 17 को राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज में 16 और 17 जनवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन सरस्वती आईकेएस सेंटर एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।


सम्मेलन का विषय भारतीय भाषा परिवार संस्कृति से संवाद भारतीय भाषा और सांस्कृतिक विरासत निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं की सांस्कृतिक, बौद्धिक और सभ्यतागत विरासत को रेखांकित करते हुए उनके समकालीन महत्व पर गंभीर अकादमिक विमर्श को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन



श्याम लाल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रवि नारायण ने कहा कि भारतीय भाषाएं हमारी सभ्यता और ज्ञान परंपरा की आत्मा हैं। यह सम्मेलन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप मातृ भाषाओं और बहुभाषिता को उच्च शिक्षा के केंद्र में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरस्वती आईकेएस सेंटर की निदेशक प्रो. कुशा तिवारी ने बताया कि यह सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा और भाषाई धरोहर को आधुनिक शैक्षणिक विमर्श से जोड़ने का प्रभावी मंच बनेगा। सम्मेलन की संयोजक डॉ. सीमा गुगलानी के अनुसार, सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्वान, शोधकर्ता, भाषा विशेषज्ञ और सांस्कृतिक अध्येता भाग लेंगे। इसमें मुख्य सत्र, तकनीकी सत्र और शोधपत्र प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विविध विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed