Naresh Balyan: नरेश बाल्यान की बढ़ी मुश्किलें, अब 13 दिसंबर तक रहेंगे पुलिस हिरासत में
आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। मकोका मामले में आप विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विस्तार
आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को मकोका मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मकोका मामले में मौजूदा विधायक को गिरफ्तार किया था।
AAP विधायक नरेश बाल्यान MCOCA मामला | दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने विधायक नरेश बाल्यान को 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
उन्हें MCOCA मामले में गिरफ्तार किया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2024
राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृहस्पतिवार को आप विधायक नरेश बाल्यान को कथित संगठित अपराध से संबंधित एक मामले में एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बाल्यान को विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत के सामने पेश किया गया था।
मकोका के तहत दर्ज मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने न्यायाधीश से बाल्यान की 10 दिन की हिरासत मांगी। ऐसे में न्यायाधीश ने कहा कि दिल्ली पुलिस की अर्जी पर बहस के लिए अधिक समय की आवश्यकता होगी। ऐसे में कोर्ट ने बाल्यान को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बीते दिन ही द्वारका कोर्ट ने बृहस्पतिवार को संगठित अपराध (मकोका) के एक कथित मामले में आप विधायक नरेश बाल्यान से पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत की मांग करने वाली पुलिस की याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना जैन ने जांच अधिकारी को उचित अदालत के समक्ष उचित आवेदन प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता प्रदान की।