फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   narendra singh tomar flags off helicopter for loctus control greater noida

देश में पहली बार टिड्डी दल पर हेलीकॉप्टर से होगा हमला, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 30 Jun 2020 05:48 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 30 Jun 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
narendra singh tomar flags off helicopter for loctus control greater noida
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने हेलीकॉप्टर को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

देश में पहली बार टिड्डी दल को रोकने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर उद्योग विहार स्थित हेलीपैड से इस हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डा महेश शर्मा मौजूद रहे। उड़ान भरने के साथ हेलीकॉप्टर राजस्थान के बाड़मेर चला गया। वहीं से हेलीकॉप्टर टिड्डी दल पर कीटनाशक दवाओं को छिड़काव शुरू करेगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल टिड्डी दल का प्रकोप अधिक होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। टिड्डी दल को रोकने के लिए ड्रोन और मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रात में भी ड्रोन का प्रयोग करने की अनुमति दी है। अब भारत में पहली बार टिड्डी दल को रोकने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग होगा। इसके लिए मल्होत्रा हेलीकॉप्टर्स फर्म के साथ करार किया गया है। पूरा प्रयास है कि फसलों को नुकसान पहुंचने से रोका जा सके। जहां पर टिड्डी दल का प्रकोप ज्यादा होगा, वहां हेलीकॉप्टर का प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर के अलावा ड्रोन और मशीनिरी का भी प्रयोग होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री  ने कहा कि वायु सेना से चार हेलीकॉप्टर मिलना तय हो गया है, लेकिन मशीन नहीं आने के कारण उनका प्रयोग अभी नहीं किया जा सकता। ब्रिटेन से चारों मशीन अगस्त या सितंबर तक आ जाएंगी। उसके बाद वायु सेना के हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा। 

टिड्डी दल से अभी नुकसान की रिपोर्ट नहीं

केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि टिड्डी दल से अभी तक कितना नुकसान हुआ है। जिस पर उन्होंने कहा कि अभी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा आदि राज्य में टिड्डी दल का प्रकोप है। राजस्थान के कुछ जिलों में ही नुकसान की सूचना है।  पिछले साल राजस्थान और गुजरात में टिड्डी दल ने फसलों का काफी नुकसान पहुंचाया था। राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस बार फसलों को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

ऐसे समय में भी कांग्रेस कर रही है राजनीति
कई राज्यों की सरकारों ने केंद्र सरकार से मदद मिलने में देरी का आरोप लगाया था। जिस पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि टिड्डी दल पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। सरकार ने समय पर मदद दी है। लॉकडाउन के कारण कुछ मशीनों के आने में देरी हुई है, लेकिन केंद्र सरकार अपनी तरफ से हर तरह की मदद पहुंचा रही है। 60 टीम काम कर रही है। ब्रिटेन की एक कंपनी से मशीन आनी थी, लेकिन ऑर्डर आने में देरी हुई। फिलहाल 15 मशीन आ चुकी है। 45 मशीन पहले से थी। 11 जुलाई तक 45 मशीन ओर आ जाएंगी। जिनसे छिड़काव किया जाएगा। सरकार ने 55 नए वाहन खरीदें है। 

एक बार में 250 लीटर कीटनाशक लेकर उड़ सकता है हेलीकॉप्टर
ग्रेटर नोएडा से उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर बेल 206-बी3 एक बार में 250 लीटर कीटनाश लेकर उड़ सकता है। जिसका छिड़काव 25 से 50 हैक्टेयर क्षेत्र में किया जा सकता है। हेलीकॉप्टर ग्रेटर नोएडा से राजस्थान के बाड़मेर स्थित वायु सेना स्टेशन गया है। वहां से जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर के रेगिस्तानी क्षेत्र में छिड़काव करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed