फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narendra Modi will rule in the world, said a saint

मोदी के बड़े भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 26 Feb 2014 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 26 Feb 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi will rule in the world, said a saint

लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोम मोदी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन


सोम मोदी मंगलवार सुबह फरीदाबाद में थे। उन्होंने कहा कि उनके घर के पास महादेव जी के मंदिर में वर्ष 1963 में एक संत ने नरेंद्र की कुंडली देखी थी।

कुंडली देखते ही संत ने कहा था कि नरेंद्र मोदी सन्यासी बने तो वह देश के सबसे बड़े शंकराचार्य होंगे, लेकिन यदि वह राजनीति में गए तो चक्रवर्ती सम्राट की तरह चमकेंगे।

विज्ञापन

'हर व्यक्ति मानता है मोदी को पीएम'

Narendra Modi will rule in the world, said a saint

मोदी के बड़े भाई ने कहा कि आज देश का माहौल देख कर लगता है कि संत द्वारा कही हुई बात सत्य होने जा रही है।

सोम मोदी सेक्टर-11 में मिलन वाटिका स्थित भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद शर्मा के कार्यालय पहुंचे थे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम विलास शर्मा भी मौजूद रहे।

सोम मोदी ने कहा कि आज भारत देश का हर व्यक्ति नरेन्द्र मोदी को मन से प्रधानमंत्री मान चुका है।

ओल्ड एज होम चलाते हैं सोम मोदी

Narendra Modi will rule in the world, said a saint

सोम ने बताया कि वह सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद गरीबों और वृद्धों की सेवा के लिए एक ट्रस्ट चलाते हैं। जिसमें गरीबों के लिए मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था और वृद्धों के लिए ओल्ड एज होम शामिल है।

इसके साथ-साथ गरीब कन्याओं के विवाह की व्यवस्था भी करते हैं। सोम मोदी ने बताया कि वह नरेन्द्र मोदी सहित चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनका सक्रिय राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। वह केवल समाज सेवा के कार्य में ही लगे रहते हैं।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर, पूर्व विधायक चंदर भाटिया, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ, सीमा त्रिखा, अजय गौड़, आत्म प्रकाश सेतिया, नरेन्द्र गुप्ता, सुभाष लांबा, विजय चंदीला, रविन्द्र तोमर, प्रवेश मेहता, लोकेश हांडा, राधे श्याम शर्मा, महाबीर सैनी एवं मनोज सिसौदिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed