नरेंद्र मोदी के रोड शो के कारण गुड़गांव के लोग बेहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एयरपोर्ट से निकल भाजपा कार्यालय तक जाने के लिए नरेन्द्र मोदी के रोड शो का असर गुड़गांव में रहा। एक ओर दिल्ली जाने वालों को लंबा चक्कर काटना पड़ा तो दूसरी ओर राजीव चौक के बाद से ही बड़े वाहनों को डाइवर्ट किया गया।
लोकसभा परिणाम आने के बाद नरेन्द्र मोदी पहली बार दिल्ली आ रहे थे। जिनके आगमन पर रोड शो का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे दिल्ली की ओर जाने वालों को आगे जाम का पता लगने के बाद महिपालपुर से डाइवर्ट होना पड़ा। कुछ लोग तो वापस गुड़गांव आकर साइबर सिटी की ओर से गुड़गांव-महरौली रोड पर निकले।
रूट को डायवर्ट भी किया गया था
इसी बीच दिल्ली पुलिस की ओर से गुड़गांव पुलिस ने रोड शो के आयोजन के चलते सहयोग मांगा गया था। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने राजीव चौक से सोहना रोड होकर घाटा से होकर रुट डाइवर्ट किया था।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से रोजाना बंद होने वाले हैवी व्हेकिल के समय में दो घंटे का परिवर्तन किया गया। रोजाना सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहता है।
शनिवार को एक बजे तक बड़े वाहनों को एक्सप्रेस वे पर जाने से रोका गया। दिल्ली पुलिस की ओर से मिलने वाले संकेत के बाद एक्सप्रेस वे बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया।
क्या है समय सीमा
एक्सप्रेस वे पर सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश दिल्ली में बंद होता है। उसके बाद शाम चार बजे से आठ बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश दिल्ली में बंद रहता है। फिर रोड शो के चलते बड़े वाहनों को दो घंटे और बंद रखा गया।
बड़े वाहनों के लिए क्या है डाइवर्जन। दिल्ली में जाने वाले बड़े वाहनों को राजीव चौक से सोहना रोड व बादशाहपुर के पहले 90 मीटर रोड से घाटा हो कर एम जी रोड पर उतारा गया।