फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   narendra modi in world book fair

वर्ल्ड बुक फेयर में भी छा गए नमो

Sun, 16 Feb 2014 02:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 16 Feb 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
narendra modi in world book fair

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुए वर्ल्ड बुक फेयर में भी भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी छाए हुए हैं। मेले में नरेंद्र मोदी से जुड़ी किताबों की जबरदस्त मांग है। मोदी के अलावा अन्ना हजारे और केजरीवाल व आम आदमी पार्टी से जुड़ी किताबों को पाठक खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


मेले के हॉल नंबर 7 से लेकर 10 तक के कई बुक स्टॉल में मोदी की जीवनी से लेकर भ्रष्टाचार मुद्दे पर बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़ी किताबों समेत आम आदमी पार्टी के बनने के घटनाक्रम से जुड़ी किताबों की भरमार है।
विज्ञापन


हॉल नंबर 7 में प्रदर्शित एक पुस्तक में नरेंद्र मोदी की जीवनी कार्टून माध्यम से दिखाई गई है। इस किताब की कीमत 50 रुपये हैं। वहीं, हॉल नंबर 10 में मोदी का बड़ा पोर्टफोलियो लगाया गया है। लगभग आठ फीट ऊंचे पोर्टफोलियो वाले स्टॉल में देश-विदेश के जाने-माने लेखकों की पुस्तकों के बीच नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित किताब लोगों को भा रही हैं। इस किताब की कीमत दो सौ रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं के बीच हॉल नंबर 10 में ओरिएंट ब्लैकस्वान स्टॉल में भ्रष्टाचार पर आधारित योगेश अटल और सुनील के चौधरी की किताब ‘कॉम्वैट करप्शन ’ 695 रुपये में उपलब्ध है। पुस्तक के माध्यम से लेखक ने भ्रष्टाचार को तीन भागों में बांटा है। किताब में राजनीतिक पार्टियों का भी ब्यौरा दिया है, जिसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है।


रामलीला ग्राउंड में रामदेव के भ्रष्टाचार मुद्दे पर शुरू आंदोलन से शुरुआत करते हुए लेखक ने उसके बाद अन्ना आंदोलन को जोड़ा है। लेखक ने किताब में भ्रष्टाचार पर जनता की राय देते हुए लिखा है कि इसी मुद्दे के चलते केजरीवाल सिंहासन पर बैठे और देश की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed