फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   narendra modi equations with krishan pal gujjar

स्कूटर पर साथ घूमने वाले को मोदी ने बनाया मंत्री

Tue, 27 May 2014 06:05 PM IST
Updated Tue, 27 May 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
narendra modi equations with krishan pal gujjar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। वर्ष 1992 से 2000 तक वह हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे। जिसके तहत उनका प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आना-जाना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में अपनी पहली रैली रेवाड़ी में की थी। इस लगाव का असर प्रदेश की राजनीति में भी देखने को मिलने लगा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने हरियाणा से दो सांसदों कृष्णपाल गुर्जर एवं राव इंद्रजीत को मंत्री बनाकर विधानसभा के राजनीतिक समीकरण भी साध लिए हैं। मोदी से नजदीकी के कारण ही भाजपा सांसद कृष्णपाल गुर्जर का कद प्रदेश की राजनीति में अचानक बढ़ गया है।
विज्ञापन


फिलहाल तो वे केंद्र की राजनीति में पहुंच गए हैं, लेकिन समझा जा रहा है कि कुछ दिनों तक केंद्र में काम लेकर विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा सकता है। कृष्णपाल गुर्जर के रिश्ते आरएसएस से भी काफी अच्छे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी से अच्छी बनती है गुर्जर की

narendra modi equations with krishan pal gujjar

मोदी का हरियाणा की धरती से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने संगठन के लिए काफी काम किया। फरीदाबाद में हुई एक रैली में मोदी ने खुद कहा था वह यहां की सारी समस्याओं से वाकिफ हैं। उन्होंने इस शहर को नजदीक से देखा है। गुर्जर के साथ स्कूटर पर बैठकर यहां की खाक छानी है।

यहां मोदी की एक रैली एक मई 2009 को एनआईटी के दशहरा ग्राउंड एवं दूसरी 28 सितंबर 2012 को सेक्टर-12 में हुई। दोनों में उनका कृष्णपाल गुर्जर प्रेम झलका। इसीलिए गुर्जर को लोकसभा की टिकट मिली और पहली बार में ही उन्हें मंत्री पद मिला।

जानिए जन्म से राजनीति तक गुर्जर का सफर

narendra modi equations with krishan pal gujjar
-चार फरवरी 1957 को फरीदाबाद जिले के मेवला महाराजपुर गांव में जन्म।
-1978 में फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई।
-वर्ष 1977-78 में नेहरू कॉलेज छात्रसंघ के महासचिव बने।
-इसके बाद मेरठ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की।

-1994 से सक्रिय राजनीति, नगर निगम के पार्षद बने।
-1996 में भाजपा की टिकट पर मेवला महाराजपुर विधानसभा से विधायक।
-हरियाणा विकास पार्टी और भाजपा गठबंधन की सरकार में परिवहन मंत्री बने।
-2000 में मेवला महाराजपुर से फिर विधायक बने। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए।

-2005 में महेंद्र प्रताप सिंह से मेवला महाराजपुर विधानसभा का चुनाव हारे।
-2009 में तिगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते।
-2009 से 2013 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
-2014 में 4,66,873 मतों से लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed