चुनाव से पहले ही पीएम बन गए नरेंद्र मोदी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की लोकप्रियता का यह नजारा गुड़गांव में दिखा। हालांकि अभी यहां 10 अप्रैल को मतदान होना है लेकिन एक खास मौके पर मोदी के दीवानों ने उन्हें नेशनल आइकॉन बना दिया।
मोदी के साथ ही यहां एक और उम्मीदवार की किस्मत चमकी और वो हैं बीजेपी के टिकट पर चंड़ीगढ़ से चुनाव लड़ रहीं किरन खेर।
मोदी और किरन खेर ने मारी बाजी
दरअसल गुड़गांव के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (एनआईएफडी) में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चुनाव का आयोजन किया गया। इसमें मौजूदा राजनेताओं के तर्ज पर पुरुष और महिला पॉलिटिकल आइकॉन बतौर लोकसभा उम्मीदवार खड़े हुए थे।
इंटर एनआईएफडी इलेक्शन में कुल 4025 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें नरेंद्र मोदी और किरन खेर समेत कई राजनेताओं के प्रतीकात्मक उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की।
चुनाव में नरेंद्र मोदी को पुरुष राजनीतिक आइकन और किरण खेर को महिला राजनीतिक आइकन के रूप में चुना गया।
मोदी ने केजरी को हराया, टीपू सबसे पीछे
चुनाव में नरेंद्र मोदी का रोल प्ले कर रहे छात्र को कुल 76.32 फीसदी वोट मिले। जबकि, राहुल गांधी को 8 फीसदी और अरविंद केजरीवाल को महज ढाई फीसदी वोट मिले।
अखिलेश यादव को सबसे कम 1.6 फीसदी वोट मिले। सेंटर इंचार्ज दीपिका का कहना है कि इस तरह के आयोजन का मकसद छात्राओं में जागरूकता लाना था। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान ईवीएम और बैलेट बॉक्स भी थे और मतदान के बाद उंगली में स्याही भी लगाई गई।
वहीं छात्राओं का कहना है कि चुनाव से पहले उन्हें चुनाव का ऐसा बेहतरीन अनुभव पहली बार हुआ है। अब 10 अप्रैल का इंतजार है, जिस दिन वे वोटिंग करने के लिए निकलेंगी।
सोनिया गांधी को मिली करारी शिकस्त
अगर वोट पर नजर डाले तो नरेंद्र मोदी को 76.32 फीसदी, राहुल गांधी को 8 फीसदी, राजीव प्रताप रूडी को 7.25 फीसदी, शशि थरूर को 4.17 फीसदी, अरविंद केजरीवाल को 2.53 फीसदी और अखिलेश यादव को 1.68 फीसदी मत मिले।
वहीं, महिला प्रत्याशियों में किरण खेर को 56.67 फीसदी, वसुंधरा राजे सिंधिया को 13.71 फीसदी, सोनिया गांधी को 13.24 फीसदी, जयललिता को 7.57 फीसदी, प्रिया दत्त को 5.44 फीसदी और वृंदा करात को 2.6 फीसदी वोट मिले।