फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   narendra modi and his cabinet takes oath at president house

शपथ ग्रहण की ये 6 बातें किसी ने नहीं बताई होंगी!

Tue, 27 May 2014 12:56 PM IST
Updated Tue, 27 May 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
narendra modi and his cabinet takes oath at president house

लोकसभा चुनावों में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन


इस दौरान देश में ही नहीं विदेशों में भी लोगों ने लाइव प्रसारण के जरिए मोदी को शपथ ग्रहण करते हुए देखा। पहली बार ऐसा हुआ कि भारत के किसी पीएम के शपथ ग्रहण में सार्क देशों के प्रतिनिधि या राजनयिक बुलाए गए हों।

कई मायनों में अनोखे रहे मोदी के शपथ ग्रहण की ये बातें शायद किसी ने नहीं बताई होंगी आपको।

अधूरी रह गई केजरीवाल की ख्वाहिश

narendra modi and his cabinet takes oath at president house

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को तिहाड़ जेल में बंद कैदियों ने भी टीवी पर देखा। सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल जेल में शपथ ग्रहण समारोह देखने से वंचित रह गए, क्योंकि उनके वार्ड में टीवी नहीं है।

जबकि सहारा प्रमुख सुब्रत राय ने टेलीविजन पर पूरा कार्यक्रम देखा। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि केजरीवाल के वार्ड में टेलीविजन की व्यवस्था नहीं है।

गौर करने वाली बात ये है पीएम नरेंद्र मोदी ने 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को बनारस में लगभग पौने चार लाख वोटों से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी नहीं हुई नेताओं की हसरत

narendra modi and his cabinet takes oath at president house

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ही नहीं भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की समारोह को करीब से देखने की तमन्ना पूरी नहीं हुई।

भाजपाई तो बड़ी संख्या में राष्ट्रपति भवन के आसपास इस उम्मीद में भटकते रहे कि बिना पास के ही उन्हें प्रवेश मिल जाए, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। वहीं, प्रदेश स्तर के भाजपा के कई पदाधिकारियों को भी मायूस होना पड़ा।

विधायक मोहन सिंह बिष्ट पंडित मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण पत्र लेने पहुंच थे। उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि निमंत्रण पत्र खत्म हो चुके हैं।

विज्ञापन

टीवी से चिपके रहे लोग

narendra modi and his cabinet takes oath at president house

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए सोमवार को लोग अपना काम छोड़कर टेलीविजन सेट से चिपके रहे।

कुछ लोग कार्यालय से जल्दी घर पहुंच गए तो कुछ शपथ ग्रहण समारोह देखने के बाद ही ऑफिस से निकले। उत्तरी दिल्ली के इंद्रा विहार कॉलोनी में रहने वाले चोपड़ा परिवार ने पहले ही समारोह देखने का प्लान बना लिया था।

मोहन लाल चोपड़ा ने बताया कि उनका बड़ा बेटा सोमवार को समय से पहले ही घर पहुंच गया। मोदी को पीएम के रूप में शपथ लेते देखने के लिए पूरा देश लालायित नजर आया।

चांदनी चौक में हुई जमकर आतिशबाजी

narendra modi and his cabinet takes oath at president house

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर जमकर जश्न मनाया। खासकर चांदनी चौक में खूब आतिशबाजी की गई।

इस सीट से सांसद चुने गए डॉ. हर्षवर्धन मोदी कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं। समारोह को देखने के लिए भाजपा ने एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की थी। चांदनी चौक में बड़ी स्क्रीन पर भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम को देखने पहुंचे थे। पूरा बाजार दूधिया रोशनी में नहा उठा।

हर्षवर्धन के कैबिनेट मंत्री बनने से चांदनी चौक लोकसभा का केबिनेट पर दबदबा लगातार कायम है।

लाल गढ़ में भी निकला भगवा जुलूस

narendra modi and his cabinet takes oath at president house

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जश्न मनाया गया है। कैंपस में छात्रों ने शपथ ग्रहण समारोह को टीवी पर लाइव देखने के बाद मिठाइयां बांटी।

सूत्रों के मुताबिक, एबीवीपी जल्द ही कैंपस में नमो टी पार्टी का आयोजन करेगी। जिसमें आईपीयू समेत जेएनयू के शिक्षक भी मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

मोदी के पीएम बनने के बाद कैंपस में एबीवीपी कार्यकर्त्ता बनने वाले छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कैंपस में अभी तक लगभग चार सौ कार्यकर्त्ता सक्रिय थे, लेकिन हाल ही में कार्यकर्ता बनने के लिए एबीवीपी को एक हजार से अधिक छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जाम हो गए रास्ते, भटकते रहे लोग

narendra modi and his cabinet takes oath at president house

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के चलते लुटियन की दिल्ली में कई मार्गो पर ट्रैफिक भारी रहा। भाजपा के अशोक रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर दिन भर जाम जैसी स्थित रही।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर लोग सुबह से ही आना शुरू हो गए थे। कई मार्गों के बंद होने से लोग उधर-उधर भटकते हुए दिखाई दिए। इस कारण भी कई मार्गों पर जाम रहा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई मार्गों के बंद करने के बावजूद लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ा। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की अपील पर ध्यान दिया, इस कारण भयंकर जाम जैसे हालत पैदा नहीं हुए थे। कई मार्गों पर खासकर अशोका रोड पर भाजपा कार्यालय के सामने दिन भर जाम जैसे हालत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed