{"_id":"5f7d08645b68290bd72aef2e","slug":"narco-test-facility-to-start-in-delhi-after-controlling-of-covid-19-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के बाद दिल्ली में शुरू होगी नारको टेस्ट सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के बाद दिल्ली में शुरू होगी नारको टेस्ट सुविधा
Wed, 07 Oct 2020 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Oct 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
delhi high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को जानकारी दी है कि राजधानी में नार्को टेस्ट शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के बाद यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सरकार ने अदालत को बताया कि यह सुविधा रोहिणी स्थित डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में शुरू होगी। मामले में अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। दिल्ली सरकार के वकील ने बताया कि दिल्ली में
विज्ञापन
यह इस तरह की पहली सुविधा होगी।
न्यायमूर्ति विपिन सांघी और रजनीश भटनागर की पीठ ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील संजय लाओ की बात को दोहराते हुए कहा कि राजधानी में नार्को टेस्ट शुरू करने की प्रक्रिया
विज्ञापन
चल रही है, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण अभी इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इससे पहले उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से इस मामले में अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए
कहा था। अदालत ने पूछा था कि क्या दिल्ली में सुविधा स्थापित करने के लिए कोई कदम उठाया गया है।
यह मुद्दा अदालत के समक्ष तब सामने आया, जब अदालत एक पिता की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता तेजबीर सिंह अपने 19 वर्षीय बेटे की तलाश में भटक रहा है। उनका पुत्र 17 सितंबर,
2018 से लापता है। उनकी ओर से पेश वकील सिद्धार्थ यादव ने अदालत से कहा कि पिता को अधिकारियों की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है।
याचिका में कहा गया कि लापता लड़का पहलवान बनना चाहता है। उसके पिता ने पुलिस को बताया था कि उसे अपने बेटे के लापता होने के पीछे व्यायामशाला के मालिक और चार अन्य लोगों पर शक है,
लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
याचिका में कहा गया है कि इन सभी लोगों का नार्को टेस्ट भी नहीं कराया गया है। ऐसा लगता है कि संबंधित पुलिस अधिकारी आरोपियों का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने अदालत से कहा कि दो संदिग्धों का परीक्षण किया गया है। शेष तीन संदिग्धों का नार्को टेस्ट बाकी है, क्योंकि यह प्रक्रिया महामारी के कारण अहमदाबाद में पूरी नहीं हो सकी।