फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nand Nagri murder case Police solved murder mystery accused arrested

नंद नगरी हत्याकांड: पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, बदले के लिए किया कत्ल, तीन आरोपी गिरफ्तारी

Wed, 16 Mar 2022 08:27 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 08:27 PM IST
सार

नंद नगरी इलाके में रविवार रात हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी ने बताया कि बदला लेने की नियत से इन लोगों ने छटंकी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Nand Nagri murder case Police solved murder mystery accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

नंद नगरी इलाके में रविवार रात को गोली मारकर रामेश्वर उर्फ छटंकी (32) की हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान गोलू, विशाल उर्फ भोंपू और सतीश उर्फ मोंगली के रूप में हुई है। तीनों की छटंकी से रंजिश चल रही थी।

विज्ञापन


घटना से कुछ देर पहले गौरव और छटंकी के बीच झगड़ा हुआ था। वारदात के कुछ ही देर बाद तीनों गली में पहुंचे। उन्होंने बहन पूजा के सामने ही छटंकी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। छटंकी हत्या के प्रयास के एक मामले में कुछ दिनों पूर्व ही जेल से बाहर आया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तमंचा और दो कारतूस बरामद कर लिये हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रामेश्वर उर्फ छटंकी परिवार के साथ बी-ब्लॉक, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में पिता यशपाल के अलावा पत्नी मनीषा और बहन पूजा है। जनवरी में ही छटंकी की शादी हुई थी। रविवार रात को छटंकी घर के पास टहल रहा था। इस बीच उसकी गोलू नामक युवक से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छटंकी ने गोलू के हाथ पर चाकू मार दिया। गोलू धमकी देकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद गोलू अपने दोस्त भोंपू और मोगली के साथ वहां पहुंचा। उस समय छटंकी गली में अपने दोस्त के साथ टहल रहा था। बहन पूजा भाई को बुलाने के लिए वहां पहुंची। तभी तीनों ने बेहद नजदीक से छटंकी को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात तीनों आरोपियों को नंद नगरी से दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि बदला लेने की नियत से इन लोगों ने छटंकी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed