फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nalin kohli asked kejriwal why he quits government

सात समंदर पार से विश्वास ने भेजा साथ देने का संदेश

Sun, 03 Aug 2014 04:52 PM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
Nalin kohli asked kejriwal why he quits government

कुमार विश्वास इस समय भले ही सात समंदर पार कनाडा के दौरे पर हों मगर उन्होंने वहां से भी आप के सपोर्ट में ट्वीट किया है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि अरविंद जी हमारे आंदोलन की हमारी पहली सभा याद है?

विज्ञापन


उन्होंने केजरीवाल को बताया है कि वो उनके साथ हैं और कैसी भी परिस्थिति हो उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। विश्वास ने लिखा है कि 'हम लड़ेंगे साथी हर उदास मौसम के खिलाफ।'
विज्ञापन


विश्वास के ट्वीट पर अरविंद केजरीवाल ने धन्यवाद दिया और उन्हें उनके पुरस्कार के लिए बधाई भी दी। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास को याद करने की बात कहकर जल्दी वापस आने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'द‌िल्ली में सरकार छोड़ क्यों भागे केजरीवाल?'

Nalin kohli asked kejriwal why he quits government

आज आम आदमी पार्टी जंतर-मंतर पर भाजपा के खिलाफ रैली कर रही है और भाजपा से ये जानना चाहती है कि वो चुनाव से क्यों भाग रही है। पर रविवार सुबह से ही आप की इस रैली को लेकर सोशल मीडिया पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। आइए देखते हैं किसने क्या दिया बयान...

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा कि दिल्ली में 6 महीने से कोई चुनी हुई सरकार नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिल्लीवासी चुनाव करवाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर इकट्ठा हों और आम आदमी पार्टी का समर्थन करें।

भाजपा नेता नलिन कोहली ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से सीधे सवाल करते हुए पूछा कि जब ‌उन्होंने सरकार बनाई तो दिल्ली के लोगों को धोखा देते हुए वो सरकार छोड़कर क्यों भागे? इसकार जवाब दें। उन्होंने कहा क‌ि केजरीवाल की राजनीति आरोप-प्रत्यारोप की ही राजनीति है। उन्होंने ये भी साफ किया कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed