फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Najeeb jung strict on lg, formed a committee to investigate the 400 files

केजरीवाल पर सख्त हुए नजीब जंग, 400 फाइलों की जांच के लिए बनाई कमेटी

Tue, 30 Aug 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
Najeeb jung strict on lg, formed a committee to investigate the 400 files
एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एलजी नजीब जंग ने आज दिल्ली सरकार के फैसलों पर नजर रखने के लिए एक तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी दिल्ली सरकार की 400 फाइलों की जांच करेगी और छह हफ्तों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इतना ही नहीं गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन


उपराज्यपाल की इस तीन सदस्यों वाली कमेटी में पूर्व सीएजी वीके शुंगलू, पूर्व चीफ इलेक्शन ऑफिसर एन. गोपालास्वामी और पूर्व चीफ विजिलेंस कमिश्नर प्रदीप कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन

एलजी ने किया तीन अधिकारियों का तबादला

Najeeb jung strict on lg, formed a committee to investigate the 400 files
LG Najeeb Jung - kejri-sisodiya - फोटो : file photo

बता दें कि कमेटी के गठन से पहले आज एलजी ने स्वास्थ्य विभाग समेत तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन अफसरों में दिल्ली के स्वास्थय सचिव तरुण सेम, PWD सचिव सर्वज्ञ श्रीवास्तव और विधानसभा सचिव प्रसन्ना सूर्यदेवरा शामिल हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एलजी से अनुरोध किया था कि इन अफसरों को ना हटाया जाए क्योंकि ये लोग मोहल्ला क्लीनिक और फ्लाईओवर जैसे प्रोजेक्ट देख रहे हैं। इसे दरकिनार करते हुए एलजी ने इन अधिकारियों को हटा दिया। जिसपर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी उपराज्यपाल जंग के दिल्ली को बर्बाद करने पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed