{"_id":"572ddb154f1c1bfa765ccf42","slug":"nagar-parishad-election-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद चुनाव: 21 वार्डों में बनाए गए हैं 43 मतदान केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद चुनाव: 21 वार्डों में बनाए गए हैं 43 मतदान केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 08 May 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना नगर परिषद के आम चुनाव में अबकी बार 37,265 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 19,777 पुरूष तथा 17,488 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं में वैश्य, पंजाबी, हरिजन, गुर्जर, अहीर, व मेव सबसे ज्यादा हैं। जबकि अन्य वर्गों की संख्या कम है। सरकार ने परिषद को 21 वार्डों बांटा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सोहना नगरपरिषद का चुनाव काफी रोचक होने की संभावना है। अबकी बार ग्रामीण मतदाताओं के परिषद में शामिल होने से वर्तमान पार्षदों के चुनावी समीकरण गड़बड़ा गए हैं। कई वर्तमान पार्षद वार्डों का परिसीमन होने से चुनावी मैदान में कूदने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन
वार्ड संख्या 6,9,13,17, व 19 को अनुसूचित जाति के लिए, ार्ड संख्या 9 ओर 17 अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित किया है। जबकि वार्ड संख्या 12 व 20 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 2,4,5,10,11,14,16,18 व 21 तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड 1,3,7,8 व 15 आरक्षित है। सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जो कुल वार्डों का 33 फीसदी है।
22 मई को होने वाले चुनाव की तैयारियों का इसके पर्यवेक्षक अंशज सिंह जायजा लेकर जा चुके हैं। 21 वार्डों में 43 मतदान केंद्र बनाए हैं। चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर धारा-144 लागू रहेगी।