{"_id":"63fdd399f0f95252790ec435","slug":"myanmar-woman-kidnapped-and-gang-molested-in-delhi-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हैवानियन: म्यांमार की महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, ऑटो चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हैवानियन: म्यांमार की महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, ऑटो चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर की घटना
Tue, 28 Feb 2023 04:07 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Tue, 28 Feb 2023 04:07 PM IST
सार
दिल्ली के कालिंदीकुंज थानाक्षेत्र में म्यांमार मूल की महिला का ऑटो चालक ने अपहरण कर अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर अनजान जगह छोड़ दिया। महिला ने पुलिस को शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली में एक बार फिर विदेशी मूल की महिला के साथ हैवानियत की गई है। कालिंदीकुंज थानाक्षेत्र में म्यांमार मूल की महिला का ऑटो चालक ने अपहरण कर अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चालक ने मुंह पर कपड़ा लगाकर बेहोश कर दिया था। महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, किडनैपिंग, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना 22 और 23 फरवरी की है। विदेशी मूल की महिला की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार एक ऑटो चालक ने उसे अपने ऑटो में बैठाया। जिसके बाद एक कपड़े को उसके नाक के सामने रख दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। होश आने के बाद पीड़िता ने अपने आप को एक कमरे में पाया, जहां ऑटो चालक समेत उसके चार अन्य साथी मौजूद थे। फिर उन चारों ने पूरी रात उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के अनुसार आरोपियों ने 23 फरवरी की रात को कार में बैठाकर एक अंजान जगह छोड़ दिया।
विज्ञापन