{"_id":"5904c48e4f1c1b0b71c106b3","slug":"my-twitter-account-was-hacked-says-sisodia-on-anna-hazare-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना के खिलाफ ट्वीट पर सिसोदिया की सफाई, कहा- हैक हुआ मेरा अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना के खिलाफ ट्वीट पर सिसोदिया की सफाई, कहा- हैक हुआ मेरा अकाउंट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Apr 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
समाजसेवी अन्ना हजारे को भाजपा का एजेंट बताने वाले एक ट्वीट को रिट्वीट करने के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अकाउंट हैक होने का दावा किया है।
विज्ञापन
उनके मुताबिक अन्ना हजारे को लेकर जो ट्वीट उनके अकाउंट से रिट्वीट किया गया है, वह उन्होंने नहीं किया है। किसी ने उनका अकाउंट हैक करके ऐसा किया है। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि वह अन्ना हजारे जी की बहुत इज्जत करते हैं।
विज्ञापन
सिसोदिया ने ट्वीट करके बताया कि उनके अकाउंट को हैक कर लिया गया है। अन्ना हजारे के खिलाफ लिखे ट्वीट को रिट्वीट किया गया है वह उसे डिलीट करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने आगे लिखा, इसपर भरोसा मत कीजिए। मेरे मन में अन्ना हजारे जी के लिए सम्मान है। मैं उनके खिलाफ ऐसी बातें कर ही नहीं सकता। इस पर बिल्कुल भरोसा मत कीजिए। मगर, मनीष सिसोदिया की ओर से उनके अकाउंट हैक करने का दावा अन्ना हजारे के खिलाफ हुए ट्वीट को रिट्वीट करने के करीब 12 घंटे बाद किया गया।
बताते चलें कि एमसीडी चुनाव में हार के बाद से अन्ना हजारे ने जिस तरह केजरीवाल की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। उसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर आप समर्थकों के निशाने पर हैं। इसी क्रम में एक व्यक्ति ने अन्ना हजारो को भाजपा का एजेंट बताते हुए एक ट्वीट किया, जिसे मनीष सिसोदिया के अकाउंट से रिट्वीट किया गया।
मनीष सिसोदिया के एकाउंट से सिर्फ यही ट्वीट नहीं बल्कि एक और ट्वीट को भी रिट्वीट किया था, जिसमें लिखा गया था कि अन्ना हजारे केजरीवाल को कोसने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं जबकि मोदी सरकार ने अभी तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं की तो वह उसकी आलोचना नहीं करते हैं।