शाजिया का वीडियो लीक, AAP में बवाल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता शाजिया इल्मी के एक विवादित बयान ने सियासी गलियारे में खलबली मचा दी है।
शाजिया एक वीडियो में मुस्लिम नेताओं से कांग्रेस के बजाए आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करने की अपील कर रही है। ये बयान उन्होंने कहां दिया है ये तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
चुनावी महासंग्राम के बीच शाजिया के बयान ने आम आदमी पार्टी को मुश्किल मे डाल दिया है। शाजिया की टिप्पणी पर विरोधियों ने भी उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। शाजिया गाजियाबाद लोकसभा सीट से आप की प्रत्याशी भी हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में शाजिया ने कहा है कि मुस्लिमों को धर्मनिरपेक्ष होने के बजाय थोड़ा साम्प्रदायिक होना चाहिए। यही उनके लिए बेहतर है।
शाजिया ने यह भी कहा कि, उन्हें पता है कि उनका बयान काफी विवादास्पद है लेकिन मुस्लिमों के हित और बेहतरी के लिए यह जरूरी है।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कब शूट किया गया है, लेकिन शाजिया की बातों ने एक बार फिर सियासी तापमान को बढ़ा दिया है।
विस चुनाव हार गईं थीं शाजिया
शाजिया का बयान के बाद ट्विटर पर भी #ArrestShazia ट्रेंड कर रहा है।
बता दें कि पिछले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहीं शाजिया को 326 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था, वो भी ऐसे वक्त में जब वह आम आदमी पार्टी का सबसे लोकप्रिय और चर्चित चेहरा थीं।
अन्ना हजारे संगठन इंडिया अगेंस्ट करप्शन की प्रवक्ता रह चुकीं शाजिया इल्मी एक टीवी पत्रकार थीं। बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली।