फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Muslims came to check on cow slaughter

गोहत्या पर अंकुश के लिए आगे आया मुस्लिम समुदाय

Sun, 28 Dec 2014 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 28 Dec 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
Muslims came to check on cow slaughter

मेवात में गोहत्या के खिलाफ अब बिगुल बज गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुन्हाना के विधायक रहीशा खान के गोहत्या के खिलाफ चल रहे अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि गोहत्या को रोकने में अब वह भी आगे आ गए हैं और प्रशासन की मदद करेंगे।

विज्ञापन


वहीं पुन्हाना के कई धार्मिक व राजनीतिक संगठनों ने भी विधायक रहीशा खान के अभियान की सराहना की है। विधायक रहीशा खान ने अपने निवास पर लोगों का इस मुहिम से जुड़ने पर धन्यवाद किया। इस मुहिम से जमीअत उलमा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के अध्यक्ष मौलाना याहिया भी जुड़े हैं।
विज्ञापन


विधायक रहीशा खान ने कहा कि वह पुन्हाना समेत पूरे मेवात जिले में जाकर नुक्कड़ सभाएं कर गोहत्या के विरोध में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

इस मुहिम से प्रभावित होकर ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य मित्रसेन आहुजा, नगर  पालिका के उपचेयरमैन विकास अग्रवाल, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष महेशचंद गोयल, अग्रवाल समाज के पूर्व प्रधान बलराज सिंगला ने कहा कि विधायक ने जो पहल शुरू की है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ दिलाई जाएगी

विधायक रहीशा खान ने बताया कि वह मेवात में गोहत्या के खिलाफ जल्द ही सम्मेलन करेंगे। इसमें हिंदू-मुस्लिम समुदाय के सम्मानित लोग शामिल होंगे। इस दौरान सभी लोगों को गोहत्या के खिलाफ मुहिम में भागीदारी लेने के लिए शपथ दिलाई जाएगी, ताकि गोहत्या पर मेवात में पूर्ण रूप से पाबंदी लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed