{"_id":"57601db44f1c1b4c2511b711","slug":"muslim-are-making-temple-in-bisahada","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा में भाईचारे की मिशाल : मुस्लिम कारीगर कर रहे मंदिर का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसाहड़ा में भाईचारे की मिशाल : मुस्लिम कारीगर कर रहे मंदिर का सौंदर्यीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
बिसाहड़ा मंदिर जिसका सौंदर्यीकरण कर रहे मुस्लिम कारीगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा कांड के बाद उपजे माहौल में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक और मिशाल देखने को मिली। गांव के मंदिर का सौंदर्यीकरण करने के लिए मुस्लिम कारीगर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, गांव में शांति बनाए रखने के लिए मंदिर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के बाद बचे चंदे के पैसे से मंदिर का मरम्मत कराया जा रहा है। इस काम में मुस्लिम समुदाय के कारीगर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
गांव बिसाहड़ा में इकलाख की हत्या करने के बाद गांव में अशांति फैल गई थी। गांव में भाईचारे को बनाए रखने के लिए साध्वी हर सिद्धी गिरी ने गांव के मंदिर पर हवन यज्ञ, भंडारा और कथा का आयोजन किया, जिससे चंदा एकत्र होने के बाद 41 दिन तक रुद्राभिषेक यज्ञ चला।
विज्ञापन
साध्वी हर सिद्धी गिरी ने कहा कि यज्ञ और गांव में कथा करने के दौरान जो चंदा से धन एकत्र हुआ उससे भंडारा कराया। उससे बचे धन से मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। मंदिर पर सौंदर्यीकरण का कार्य मुस्लिम समुदाय के मुनीफ व जावेद कर रहे है। ग्रामीण इसे भाईचारे की मिशाल के तौर पर देख रहे हैं।