{"_id":"66396c3b77f7b20670088863","slug":"murderer-who-escaped-from-lodi-colony-police-station-was-caught-by-the-police-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लोदी कॉलोनी थाने से फरार हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को दिए थे जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लोदी कॉलोनी थाने से फरार हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को दिए थे जांच के आदेश
Tue, 07 May 2024 05:18 AM IST
विजय पुंडीर
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 07 May 2024 05:18 AM IST
सार
आरोपी की फरारी से नाराज साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को सख्ती से जांच के आदेश दिए थे। इन आदेशों से महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। अब उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण जिले के लोधी कॉलोनी थाने से फरार हुए हत्या के आरोपी सलमान उर्फ राजा को कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस ने 48 घंटे बाद सोमवार देर रात बीके दत्त कॉलोनी, लोधी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी की फरारी से नाराज साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को सख्ती से जांच के आदेश दिए थे। इन आदेशों से महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। अब उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
आरोपी सलमान ने अपने साथियों के साथ चंदन नामक युवक की आठवीं मंजिल से फेंककर हत्या कर दी थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सलमान उर्फ राजा और धर्मेश मलिक को 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने अन्य आरोपियों को पकडऩे व साजिश का पता करने के लिए सलमान को चार दिन की रिमांड पर ले रखा था। उसकी पुलिस रिमांड सोमवार को खत्म हो रही थी।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व वह लघुशंका के बहाने थाने के शौचालय की टूटी खिड़की के जरिए फरार हो गया था। साकेत कोर्ट के एमएम अशोक बिश्नोई ने सोमवार को अदालत में सलमान को पेश नहीं करने पर नाराजगी जताई और दिल्ली पुलिस आयुक्त को सख्ती से जांच कराने के आदेश दे दिए। इसी अदालत ने सलमान को लोधी कॉलोनी थाना पुलिस को चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा था।
पुलिस की लापरवाही के चलते दो दिन पहले फरार हो गया था आरोपी
सूत्रों के मुताबिक, उच्चाधिकारियों द्वारा की गई जांच में पता चला कि सिपाही रवि सलमान को लघुशंका के लिए जिस टॉयलेट में ले गया था। उसकी खिड़की टूटी हुई है। गेट भी टूटा पड़ा है। पुलिस को इसके बारे में पता था। इसके बावजूद उसमें सलमान को अकेले भेज दिया गया। इसका फायदा उठाकर आरोपी खिड़की से बाहर कूदकर आसानी से फरार हो गया। साउथ जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी सलमान को सोमवार देर रात को बीके दत्त कॉलोनी, लोधी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है।