फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murdered to avenge nephew s murder police arrested accused

दिल्ली: भतीजे की हत्या का बदला लेने के लिए किया कत्ल, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Wed, 16 Feb 2022 09:58 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 09:58 PM IST
सार

अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को ट्रेन से मंगलवार को दिल्ली लाया गया। दिल्ली कोर्ट में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नाबालिग के साथ मिलकर मोहन की हत्या की थी। अंबेडकर नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Murdered to avenge nephew s murder police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को उत्तर-पूर्व के असम से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ भोला (24), आशु उर्फ राहुल (22) और तुषार उर्फ बच्चा (18) के रूप में हुई है। 22 दिसंबर को आरोपियों ने अंबेडकर नगर इलाके में मोहन नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दरअसल कुछ समय पूर्व अभिषेक के भतीजे कुणाल का मर्डर हो गया था। अभिषेक को लगता था कि कुणाल की हत्या में मोहन का हाथ है। इसीलिए बदला लेने की नियत से उसने मोहन की हत्या की। वारदात के बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया था। तभी से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। कोर्ट में पेश कर आरोपियों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर ने बताया कि आरोपी अभिषेक केर खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट, हत्या, ऑर्म्स एक्ट झपटमारी के आठ मामले दर्ज हैं। मोहन की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस से बचने के लिए इन लोगों ने अपने घरों पर कॉल करना भी बंद कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने परिवार से बातचीत करने के लिए इंस्टाग्राम की पर कॉल कर रहे हैं। पुलिस ने उसके आधार पर टेक्निकल सर्विलांस की मदद की। इस दौरान टीम को पता चला कि आरोपी बिजनी, चिरांग, असम में छिपे हैं। फौरन एक टीम को वहां भेजा गया। आरोपियों की पहचान कर उनको असम से दबोच लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed