{"_id":"5fb1c317295c76535569aed1","slug":"murder-of-father-on-suspicion-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर गलत निगाह रखने के शक में कर दी पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर गलत निगाह रखने के शक में कर दी पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2020 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तम नगर इलाके में पत्नी पर गलत निगाह रखने के शक में युवक ने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दिलीप (60) अपने दोनों बेटों अवधेश और अंकित समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ओम विहार उत्तम नगर में रहता था। वह सब्जी बेचता था। जबकि उसके दोनों बेटे मजदूरी करते हैं। अवधेश कुछ दिनों से बेरोजगार था।
विज्ञापन
रविवार सुबह अंकित किसी दूसरी जगह से घर पहुंचा। उसने पिता को मृत पाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में दिलीप का शव पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि किसी ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
पूछताछ में अंकित ने बड़े भाई अवधेश पर हत्या का शक जताया। अवधेश घर से फरार था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अवधेश और उसके पिता में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अवधेश की तलाश शुरू कर दी।
रविवार दिन में आरोपी अवधेश को घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखते थे। इसी बात पर उसका पिता से झगड़ा होता था। शनिवार देर रात झगड़ा होने के बाद उसने चुन्नी से गला दबाकर पिता की हत्या कर दी।