फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder of criminal who made objectionable video and posted it on Instagram in Trilokpuri

'ठंडा पानी' की हत्या: पहले अगवा कर पीटा, फिर चाकू मारकर ली जान; आपत्तिजनक वीडियो बताया जा रहा मौत का कारण

Fri, 19 Apr 2024 09:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Apr 2024 09:51 AM IST
सार

बदमाश अशोक उर्फ ठंडा पानी एरिया के लड़कों पीटने के अलावा उनको मुर्गा बना देता था। बाद में उनसे चप्पल-जूते चटवाने के अलावा जमीन पर नाक रगड़वाता था। वह मयूर विहार थाने का घोषित बदमाश था।

विज्ञापन
Murder of criminal who made objectionable video and posted it on Instagram in Trilokpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में लड़कों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अशोक उर्फ ठंडा पानी (27) के रूप में हुई है। अशोक के खिलाफ पहले से 21 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह मयूर विहार थाने का घोषित बदमाश था।

विज्ञापन


वह इसी दबगई का फायदा उठाकर एरिया के लड़कों पीटने के अलावा उनको मुर्गा बना देता था। बाद में उनसे चप्पल-जूते चटवाने के अलावा जमीन पर नाक रगड़वाता था। बुधवार को ही अशोक ने 29 और 31 ब्लॉक के लोगों को गाली-गलौज का एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। उसी दिन शाम को इसका कत्ल कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने अशोक को कार में अगवा कर जमकर पीटा। बाद में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। हमले के दौरान अशोक के दो दोस्त सुहेल उर्फ 600 और समीर उर्फ नल्ली को भी चाकू लगा। दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार रात करीब 8.15 बजे एलबीएस अस्पताल से अशोक की हत्या का पता चला था। तुरंत अधिकारी वहां पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि 31 ब्लॉक के चौक पर कुछ युवकों ने अशोक और उसके दो दोस्तों को चाकू मार दिया था। हमले में उसके दो दोस्तों के जख्मी होने का पता चला। अस्पताल ले जाने पर अशोक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बाकी दोनों का अभी अस्पताल में इलाज जारी है।


सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुला लिया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। छानबीन के दौरान पुलिस टीम को स्थानीय लोगों ने ठंडा पानी की हरकत की जानकारी दी। इसके बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की पड़ताल की गई, जहां आरोपी लड़कों को मुर्गा बनाकर उनको पीटता हुआ दिखता है। पुलिस आशंका जता रही है कि इसका बदला लेने की नीयत से किसी ने वारदात को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed