फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of a prisoner in tihar jail

तिहाड़ जेल में नुकीले हथियार से कैदी का कत्ल, दो महीने पहले भी हो चुकी है एक बंदी की हत्या

Fri, 25 Sep 2020 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Sep 2020 04:15 AM IST
विज्ञापन
murder of a prisoner in tihar jail
Tihar jail

तिहाड़ जेल में बृहस्पतिवार शाम एक कैदी की हत्या कर दी गई। कैदी जेल नंबर एक में बंद था। हरिनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृत कैदी की पहचान सिकंदर के रूप में हुई है। उसे अवैध हथियार रखने के मामले में हरिनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह तिहाड़ के जेल संख्या एक में बंद था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम चार बजे चार कैदियों ने उसपर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। हमलावर तब तक उसपर हमला करते रहे जब तक वह बेसुध होकर गिर नहीं गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी कैदी वहां से अपने बैरक में चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सिकंदर को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी हरिनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालकर हमला करने वाले कैदियों की पहचान करने में जुटी है। इससे पहले तिहाड़ जेल में जून माह में एक कैदी की हत्या कर दी गई थी।

तिहाड़ जेल के महानिदेशक को कोरोना

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। लक्षण पाए जाने के बाद महानिदेशक ने अपना कोविड टेस्ट करवाया था। सोमवार को संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर अपना इलाज शुरू कर दिया है।

संक्रमण के शुरू होने के बाद से अब तक 70 कैदी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 63 कैदी ठीक हो गए। वहीं दो कैदियों की मौत हो गई और नए आए पांच कैदी अभी संक्रमित ïहैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं जेल में कुल 188 जेलकर्मी व अधिकारी कोरोना महामारी के चपेट में आए, जिसमें से 168 ठीक हो गए और 20 कर्मियों का इलाज चल रहा है।

एक समय ऐसा आया जब जेल में एक भी कैदी संक्रमित नहीं थे। लेकिन 13 मई को बाहर से आए पांच कैदी संक्रमित हो गए। सभी को इलाज के लिए भेज दिया गया। कोरोना महामारी के दौरान तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल लगातार कार्यालय के काम काज को देख रहे थे। महानिदेशक के कोरोना संक्रमित होने के बारे में जेल का कोई भी अधिकारी खुले तौर पर कुछ भी कहने से बच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed