रूम पर लड़की नहीं लाया तो बेरहमी से मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दादरी छपरौला में पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक व्यक्ति के बार-बार टोकने से नाराज थे। हत्या में तीन लोगों को नामजद कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में जुट गई है। बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव कचैड़ा निवासी बीरपाल ने छपरौला में अपना मकान किराये पर दे रखा था।
वहां पड़ोस के मकान में धर्मेंद्र और विशाल किराये पर रहते थे। उनका दोस्त विशाल नागर वहां आता जाता था। धर्मेंद्र और विशाल अक्सर रात में किसी महिला को लेकर वहां आते थे, जिसका बीरपाल विरोध करता था। बुधवार को वह मकान का किराया वसूलने गया था। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बीरपाल के बार-बार टोकने से नाराज धर्मेंद्र, विशाल और कपिल नागर ने बुधवार रात को पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी और भाग गए।
रात में घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजन बृहस्पतिवार को छपरौला पहुंचे, जहां वह कमरे में मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीरपाल के भाई विजयपाल ने गांव खेड़ा दुजाना निवासी कपिल नागर, वेव सिटी निवासी विशाल और खेड़ा निवासी धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला स्वास्थ्यकर्मी से अस्पताल में छेड़छाड़
ग्रेटर नोएडा के दनकौर दनकौर के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एक महिलाकर्मी ने अपने सहयोगी फार्मेसिस्ट पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि बीते 30 मार्च दोपहर फार्मेसिस्ट आया और उससे अस्पताल में छेड़छाड़ करने लगा।
मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की। लेकिन उन्होंने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामले की तहरीर दनकौर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की तो अब पीड़िता ने स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की है।