मर्सिडीज में मर्डरः 17 साल की लड़की की हत्या कर दोस्त फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि जिस समय लड़की को गोली मारी गई उस वक्त गाड़ी में लड़की और उसका दोस्त दो ही लोग थे। गाड़ी का मालिक बाथरूम के लिए कुछ देर के लिए बाहर गया था।
जानकारी के अनुसार गाड़ी मालिक की लाइसेंसी पिस्टल गाड़ी में ही रखी थी। जब वह गाड़ी के पास वापस लौटा तो देखकर हैरान रह गया कि कुछ देर पहले ठीक-ठाक लड़की को गोली लगी हुई थी।
घायल लड़की को आनन-फानन में द्वारका के आयुष्मान अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लड़की अपने दोस्त के साथ राजौरी गार्डन घूमने गई थी
इस मामले की पुष्टि करते हुए दक्षिण पश्चिम के डीसीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका का दोस्त फरार है, उसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार लड़की अपने दोस्त के साथ राजौरी गार्डन घूमने गई थी। वहां इन तीनों ने लंच किया और लौटते वक्त द्वारका से खरीदारी भी की। लड़की को घर लौटने में देर होने के कारण शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी मां ने फोन भी किया था। लड़की को कार में जिस जगह गोली मारी गई वह उसके घर के पास ही है।
डीसीपी ने बताया कि, मृतका नजफगढ़ के दीपक विहार में परिवार के साथ रहती थी। उसका जो दोस्त फरार चल रहा था वह कुछ नहीं करता था। जबकि अन्य दोस्त प्रॉपर्टी का बिजनेस करता है। पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।