{"_id":"131988100fcd823a16ead094e4da2d00","slug":"murder-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 30 Dec 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी के ओल्ड गुड़गांव रोड धोबी घाट के पास देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। युवक के मुंह पर पत्थर मारकर कुचला गया था।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने शव की पहचान कर ली लेकिन अब तक हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि ओल्ड दिल्ली रोड स्थित धोबी घाट के पास युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच यूनिट भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के मुंह पर पत्थर मारकर उसे कुचला गया है।
हत्या की आशंका के मद्देनजर पुलिस की एफएसएल यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की हत्या मुंह पर कई बार पत्थर से वारकर की गई है ताकि उसकी पहचान न की जा सके।
पुलिस जांच में मृतक के पास से आधार कार्ड मिला जिसके आधार पर उसकी पहचान रणवीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, कुछ माह पहले युवक सब्जी मंडी स्थित गुरूद्वारे में लंगर बनाने का काम करता था। जो फिलहाल दिल्ली में अपने भाई के पास रह रहा था।
इस मामले में पूरी रात जांच के बाद सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सिटी थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह के मुताबिक हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।