फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder in greater noida, hungama and bawal

पुरानी रंजिश के चलते एक की हत्या, बवाल

Tue, 08 Jul 2014 03:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 08 Jul 2014 03:49 AM IST
विज्ञापन
murder in greater noida, hungama and bawal

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में सोमवार शाम को घर में कार सवार बदमाशों ने एक कार पेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जीटी रोड जाम करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को सड़क से खदेड़ दिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


घटना के बाद दादरी और आसपास क्षेत्र में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना के बाद एसएसपी ने भी मौके पर जाकर मुआयना किया।

पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत बढ़पुरा निवासी हनीफ कार पेंटर का काम करता था। हनीफ सोमवार शम करीब चार बजे अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी बीच एक सेंट्रो कार उसके घर के सामने रूकी और कार से बदमाशों उतरकर हनीफ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने घायल हनीफ को मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने हनीफ को मृत घोषित कर दिया।

हनीफ की हत्या की सूचना मिलने पर ग्रामीण अस्पताल पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से शव छीनकर जीटी रोड पर रख दिया और जाम करने का प्रयास किया।

लेकिन पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को सड़क से हटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह,  एसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

घटना स्थल समेत आसपास पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। एसपी का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हनीफ की हत्या की गई है। 2008 में गांव में ही अपने पडोसी से उसका विवाद हुआ था। विवाद के चलते ही दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो थानों की पुलिस से की थी सुरक्षा की मांग

हनीफ सोमवार सवेरे बादलपुर और दादरी कोतवाल से मिला था। हनीफ ने अपनी सुरक्षा कराने की मांग पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने उसको सुरक्षा नहीं दी। जिससे उसकी हत्या हो गई। अगर पुलिस हनीफ को सुरक्षा दे देती या उसकी शिकायत को गंभीरता से लेती तो शायद आज हनीफ जिंदा होता।


सात दिन पहले बेटे पर हुआ था हमला

मृतक हनीफ के बेटे इकरामुद्दीन पर एक जुलाई को धूममानिकपुर गांव में अपने होटल पर खड़ा था। उसी समय बाइक सवार दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर  इकरामुद्दीन को घायल कर दिया था। हालांकि इकरामुद्दीन की हत्या करने के इरादे से ही गोली चलाई गई थी। हनीफ ने पुरानी रंजिश के चलते संजय और एक अज्ञात युवक के खिलाफ बादलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन अभी तक  आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई और अब इकरामुददीन के पिता को मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed