{"_id":"c1be367dde5aa6c353436e40a36eb668","slug":"murder-in-faridabad-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न में जोश ने मातम में बदल दिया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न में जोश ने मातम में बदल दिया माहौल
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 Jan 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
शराब पीकर नए साल के आगमन का जश्न मना रहे तीन दोस्तों ने विवाद के बाद एक साथी की हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सिही गांव निवासी जयदेव, अक्षय, अन्नी और पप्पू चारों दोस्त 31 दिसंबर की शाम को नए वर्ष के आगमन का जश्न मनाने के लिए सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल के पास इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन
सड़क किनारे एक खोखे के पास चारों बैठ कर शराब पी रहे थे। इस दौरान जयदेव और अक्षय में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। अन्नी और पप्पू भी अक्षय का पक्ष लेते हुए जयदेव से गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
जल्द ही मारपीट होने लगी। तीनों ने खोखे के पास रखी बेंच तोड़कर उसकी लकड़ियों से जयदेव को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उधर से गुजर रहे जयदेव के बाबा दरियाब सिंह ने लोगों को मारपीट करते देखा तो बीच-बचाव कराने को आगे बढ़े।
उन्हें आते देख तीनों लोग जयदेव को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। दरियाब सिंह जयदेव को उठा कर एक पास के ही निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ सेक्टर-7 ने बताया कि अक्षय, अन्नी और पप्पू घटना के बाद से फरार हैं।