फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder in delhi over minor tussle

बीड़ी देने से इनकार करने पर कबाब सेंकने वाली सींक से घोंपकर हत्या

Sun, 29 Nov 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Nov 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
murder in delhi over minor tussle
demo pic...

महज बीड़ी देने से इंकार करने पर दक्षिण-पूर्व दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सिद्दीक (49) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैजान (20), मो. उस्मान (22) और जहीर मंसूरी (20) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दरअस्ल बृहस्पतिवार को सिद्दीक बीड़ी पी रहा था। तीनों ने उससे बीड़ी मांगी तो उसने इंकार कर दिया। इस बात पर आरोपियों ने कबाब सेकने वाली लोह की सींक के आधा दर्जन से अधिक वारकर सिद्दीक की हत्या कर दी। पुलिस ने सिद्दीक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आर.मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को शाहीन बाग स्थित अलशिफा अस्पताल से एक शख्स की हत्या की सूचना मिली। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसएचओ विजय पाल, हवलदार संतोष व अन्यों की टीम वहां पहुंची। अस्पताल में पुलिस को मो. नदीम नामक एक इंजीनियर युवक मिला। उसने बताया कि मृतक पिछले साल दिनों से उसके यहां मजदूरी कर रहा था। कई दिनों काम करने की वजह से सिद्दीक उसके यहां खाना रहे थे। वारदात से पूर्व नदीम और सिद्दीक छह नंबर ठोकर के पास बीड़ी पी रहे थे। उसी समय तीनों युवक वहां पहुंचे। उन्होंने सिद्दीक से बीड़ी मांगी। मना करने पर वह आग बबूला हो गए। तीनों ने पहले पत्थरों से नदीम व सिद्दीक पर हमला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पास के एक रेस्टोरेंट से सिद्दीक की कमर में आधा दर्जन से अधिक वार कर दिए। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। नदीम पहले सिद्दीक को कमरे पर ले गया। बाद में उसे शाहीन बाग के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां से उसे अलशिफा अस्पताल भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने नदीम के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी और मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम को तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल लोहे की सींक भी बरामद हो गई। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed