{"_id":"5fc2efe18ebc3e9bef3805d3","slug":"murder-in-delhi-over-minor-tussle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी देने से इनकार करने पर कबाब सेंकने वाली सींक से घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ी देने से इनकार करने पर कबाब सेंकने वाली सींक से घोंपकर हत्या
Sun, 29 Nov 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Nov 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज बीड़ी देने से इंकार करने पर दक्षिण-पूर्व दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सिद्दीक (49) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैजान (20), मो. उस्मान (22) और जहीर मंसूरी (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दरअस्ल बृहस्पतिवार को सिद्दीक बीड़ी पी रहा था। तीनों ने उससे बीड़ी मांगी तो उसने इंकार कर दिया। इस बात पर आरोपियों ने कबाब सेकने वाली लोह की सींक के आधा दर्जन से अधिक वारकर सिद्दीक की हत्या कर दी। पुलिस ने सिद्दीक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आर.मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को शाहीन बाग स्थित अलशिफा अस्पताल से एक शख्स की हत्या की सूचना मिली।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसएचओ विजय पाल, हवलदार संतोष व अन्यों की टीम वहां पहुंची। अस्पताल में पुलिस को मो. नदीम नामक एक इंजीनियर युवक मिला। उसने बताया कि मृतक पिछले साल दिनों से उसके यहां मजदूरी कर रहा था। कई दिनों काम करने की वजह से सिद्दीक उसके यहां खाना रहे थे। वारदात से पूर्व नदीम और सिद्दीक छह नंबर ठोकर के पास बीड़ी पी रहे थे। उसी समय तीनों युवक वहां पहुंचे। उन्होंने सिद्दीक से बीड़ी मांगी। मना करने पर वह आग बबूला हो गए। तीनों ने पहले पत्थरों से नदीम व सिद्दीक पर हमला किया।
विज्ञापन
इसके बाद पास के एक रेस्टोरेंट से सिद्दीक की कमर में आधा दर्जन से अधिक वार कर दिए। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। नदीम पहले सिद्दीक को कमरे पर ले गया। बाद में उसे शाहीन बाग के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां से उसे अलशिफा अस्पताल भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने नदीम के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी और मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम को तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल लोहे की सींक भी बरामद हो गई। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।