फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder case of HIV positive youth in Delhi Cantt he was killed for talking obscenely

अश्लील बात करने पर मार डाला: कैंची से गुप्तांगों को कर दिया क्षत-विक्षत, मरने के बाद पता चलो वो HIV पॉजिटिव था

Mon, 09 Dec 2024 09:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Dec 2024 09:04 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक युवक एचआईवी पॉजिटिव भी था। साथ ही वह समलैंगिक भी था। हालांकि उसके परिवार को इसके बारे में पता नहीं था। आरोपियों से हत्या के लिए उकसावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब युवक खाली प्लॉट पर आया तो वह नशे में था।

विज्ञापन
Murder case of HIV positive youth in Delhi Cantt he was killed for talking obscenely
दिल्ली कैंट में एचआईपी पॉजिटीव युवक की हत्या मामला - फोटो : freepik

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले के दिल्ली कैंट थाना इलाके में 25 नवंबर को हुई एचआईवी पॉजिटीव युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए दो नाबालिग समेत तीन को पकड़ा है। आरोपियों ने कैंची से युवक की हत्या कर गुप्तांगों को क्षत-विक्षत कर दिया था। इससे आरोपी चिढ़ गए थे। 

विज्ञापन

पकड़े गए लड़कों की उम्र 15 और 16 साल के हैं। पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि मृतक नशे की हालत में उनसे कुछ चाहता था और उन्होंने कैंची से उसके गुप्तांगों को क्षत-विक्षत कर दिया था। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने आरोपियों को पकड़े जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिग आरोपी की पहचान टोनी (21) के रूप में हुई है। वह घटनास्थल के पास स्थित झुग्गियों में रहता है और प्लॉट के पास गुब्बारे बेचकर गुजारा करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग आरोपियों को शनिवार को पकड़ा गया। उन्हें सीसीटीवी विश्लेषण की मदद से पकड़ा गया है। पालम रेलवे स्टेशन के पास खाली प्लॉट में 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पीड़ित के चेहरे व सिर पर चोटें थीं और उसके गुप्तांगों को क्षत-विक्षत किया गया था। मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला मृतक दक्षिणी दिल्ली के तिगरी में रहता था। वह एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के लिए कार्यकारी के रूप में काम करता था।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक युवक एचआईवी पॉजिटिव भी था। साथ ही वह समलैंगिक भी था। हालांकि उसके परिवार को इसके बारे में पता नहीं था। आरोपियों से हत्या के लिए उकसावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब युवक खाली प्लॉट पर आया तो वह नशे में था। उसने उनसे कुछ ऐसा कहा जो उन्हें पसंद नहीं आया और बहस शुरू हो गई। इस बहस में इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने ईंट से हमला किया और कैंची से उसके निजी अंगों को काट दिया। पुलिस ने कहा कि अपराध करने में इस्तेमाल की गई कैंची आरोपियों की निशानदेही पर बरामद की गई। तीनों आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं और एक ही झुग्गी बस्ती में रहते हैं। मृतक युवक का शव 25 नवंबर को हत्या के दो दिन बाद शव बरामद किया गया था। उसे आखिरी बार उस दिन घटना स्थल के पास जीवित देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed