फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder case: More than half a dozen cases were registered against Akash

फर्श बाजार हत्याकांड : आकाश पर दर्ज थे आधा दर्जन से अधिक मामले, परिजन बोले- उधार दिए पैसे मांगने पर कराई हत्या

Sat, 02 Nov 2024 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 02:12 AM IST
सार

आकाश सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन साल तक जेल में भी रह चुका था। एक मामला सट्टा चलाने को लेकर भी है।

विज्ञापन
murder case: More than half a dozen cases were registered against Akash
Delhi Shahdara double murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली की रात चाचा-भतीजे की हत्या के मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक आकाश शर्मा पर हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। वह सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन साल तक जेल में भी रह चुका था। एक मामला सट्टा चलाने को लेकर भी है।

विज्ञापन


बड़े भाई योगेश पर भी मारपीट और धमकाने के मामला दर्ज हैं। पुलिस नाबालिग आरोपी से लेनदेन को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि उन लोगों ने आरोपी को पैसे उधार दिए थे और पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने शूटर के जरिये आकाश की हत्या करवाई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि आपराधिक छवि होने से आकाश की कई लोगों से रंजिश थी। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि दूर के भतीजे का इस्तेमाल कर किसी बदमाश ने आकाश की हत्या करवाई हो। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह शूटर से इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटर की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इधर, घटना के बाद से आकाश के घर में मातम है। आकाश की मां का बुरा हाल है। भाई और बेटे की मौत से योगेश भी पूरी तरह से टूट चुके हैं।

रोते हुए योगेश ने बताया कि उनके रिश्तेदार ने ही भाई और बेटे को भी मरवा दिया। आरोपी उनके ताऊ के बेटे का बेटा है। घटना के समय वह पहली मंजिल पर खाना खा रहे थे।


योगेश ने दावा किया कि हमने आरोपी भतीजे को पैसे उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर उसके इरादे बदल गए और हत्या करवा दी। नाबालिग होने का फायदा उठाकर भतीजे ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed