फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal workers on indefinite strike

सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Sat, 26 Jul 2014 06:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 26 Jul 2014 06:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal workers on indefinite strike

फरीदाबाद के नगर निगम में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को लेकर निगम के सफाई कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पर विचार कर कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जाता, हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने निगम में कार्यरत सभी अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत निगम मुख्यालय के पास सरकार का आदेश भी प्राप्त हो चुका है। निगम अधिकारी कर्मचारियों से उनके कागजात एकत्र कर रहे हैं। उधर कर्मचारी नेताओं का कहना है कि निगम के अधिकारी जानबूझकर मामले को टरका रहे हैं। कुछ दिन बाद विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी और मामला फिर लटक जाएगा।
विज्ञापन


उनका यह भी कहना है कि निगम अधिकारी द्वारा जानबूझकर कर्मचारियों के कागजात में कमियां निकाल रहे हैं। इसी बात को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सुबह सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के गेट नंबर एक पर ताला बंद कर दिया और बाहर हड़ताल पर बैठ गए। निगमायुक्त का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारी पिछले 20 साल से लोगों की सेवा कर रहे हैं। आज जब सरकार उन्हें पक्का करना चाहती है तो निगम अधिकारी उसमें रोड़ा अटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अब इसे बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। यदि निगम के अधिकारी मामले का जल्द निपटारा नहीं करते तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस दौरान कर्मचारी नेता पूरे दिन निगमायुक्त और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।


उधर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई कार्य बुरी तरह से प्रभावित रहा। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। कर्मचारी नेता नरेश शास्त्री एवं बलबीर सिंह बालगुहेर का कहना है कि जब तक निगम अधिकारी उनकी मांग पर विचार कर कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन नहीं देते हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed