फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal corporation will make utensil bank, people will be able to use it in ceremony

यूपी में पहली बार अनोखी पहल: नगर निगम बनाएगा बर्तन बैंक, समारोह में लोग कर सकेंगे इस्तेमाल

Sun, 08 Sep 2019 09:55 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Sep 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will make utensil bank, people will be able to use it in ceremony
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

नगर निगमों की ओर से अब तक सड़क, सीवर, पानी, बिजली की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है, लेकिन गाजियाबाद नगर निगम गरीब वर्ग के लोगों को बर्तन भी मुहैया कराएगा। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए यूपी में गाजियाबाद नगर निगम ने पहली बार यह अनोखी पहल की है।

विज्ञापन


 इसके लिए नगर निगम शहर के पांच जोन में बर्तन बैंक बनाएगा। इन बैंक में 2500 लोगों के खाने के लिए स्टील के बर्तन रखे जाएंगे। 
नगर निगम 15 सितंबर से इस सुविधा को जनता के लिए शुरू कर देगा। 

नगर निगम के प्रत्येक जोनल कार्यालय में 500 लोगों के लिए बर्तन (थाली, चम्मच, गिलास, कटोरी इत्यादी) रखे जाएंगे। लोग सिक्योरिटी मनी जमा कराकर बर्तन ले जा सकेंगे और शादी-समारोह या भंडारा इत्यादि संपन्न होने के बाद साफ करके वापस बर्तन बैंक में जमा करा सकेंगे। 
विज्ञापन


नगर निगम इन बर्तनों को इस्तेमाल करने के लिए यूजर चार्ज के रूप में मामूली रकम वसूल करेगा। यह रकम अभी तय नहीं है, निगम अधिकारी इस पर मंथन कर रहे हैं। नगर निगम बर्तन ले जाने वाले लोगों से आधार कार्ड, वोटर कार्ड या हाउस टैक्स बिल की कापी भी लेगा, ताकि उनके पते को सत्यापित किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘डिस्पोजेबल क्रॉकरी से भी कम कीमत पर मिलेंगे बर्तन’ 

नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह का कहना है कि नगर निगम का मकसद बर्तन बैंक बनाकर पैसा कमाना नहीं, बल्कि जागरूकता लाकर शहर को प्लास्टिक फ्री बनाना और लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना है। 

भंडारे, शादी के लिए लोग बर्तन खरीद नहीं सकते हैं, ऐसे में नगर निगम उन्हें बर्तन देगा। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि समारोह में प्रतिबंधित प्लास्टिक या थर्मोकोल की क्रॉकरी, गिलास आदि का इस्तेमाल न हो। बर्तन वापस लौटाने पर लोगों को उनकी सिक्योरिटी मनी लौटा दी जाएगी। 

कई निजी संस्थाओं से भी शुरू कराए जाएंगे बर्तन बैंक

नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक की प्लेट, गिलास, चम्मच, दोने के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाकर कई निजी और धार्मिक संस्थाओं से भी बर्तन बैंक की शुरूआत कराई है। 

कई धार्मिक स्थलों में अब स्टील के बर्तन खरीद लिए गए हैं। कुछ ऐसी संस्थाएं भी सामने आई हैं जो अपने पैसों से बर्तन खरीदकर कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों को निशुल्क इस्तेमाल के लिए दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed