{"_id":"2196f88004b3834b53719fe5cde184c8","slug":"municipal-corporation-starts-special-cleaning-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 10 Jul 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव नगर निगम के जोन चार में बुधवार से विशेष सफाई अभियान आरंभ कर दिया गया है। पूरे जोन को अलग-अलग भागों में बांट कर यहां व्यापक सफाई अभियान चलाया जाना है। इसके बाद लोगों को यहां गंदगी से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
सेनिटेशन इंस्पेक्टर अनिल नैन ने बताया कि निगमायुक्त के निर्देश पर जोन में खास अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान में खास तौर पर 50 कर्मचारी लगाए हैं। जोन को अलग-अलग हिस्सों में बांट कर काम किया जाएगा। हर हिस्से में एक सप्ताह में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सड़कों से लेकर गलियों और ग्रीन बेल्ट, नाले आदि की सफाई कराई जाएगी। बुधवार को बादशाहपुर के कादरपुर रोड से बिजली घर तक काम शुरू किया गया। इस एरिया में प्रत्येक गली में 10-10 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जोन चार में सफाई को लेकर अकसर निगमायुक्त प्रवीण कुमार को शिकायतें मिल रही थीं। दो दिन पहले उन्होंने यहां के एसडीओ को सस्पेंड करने के मौखिक निर्देश भी दिए हैं, लेकिन अभी लिखित ऑर्डर नहीं जारी हुआ है।
उन्होंने यहां व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सेनिटेशन विंग को कड़ाई से चेता दिया है। बताया जाता है कि निगमयुक्त ने जोन चार में दशा सुधारने के लिए सेनिटेशन इंस्पेक्टर अनिल नैन को जोन से बदलकर चार में भेजा है। उनके निर्देश पर जोन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जोन पर एक नजर
-पूरा जोन दो हिस्सों ए और बी में बंटा है।
-इसी जोन में नया गुड़गांव भी विकसित हो रहा है
-जोन में बादशाहपुर सहित, इस्लामपुर, झाड़सा, फाजिलपुर, तिघरा, इंद्रा कॉलोनी, नहारपुर रूपा, राजीव कॉलोनी, हंस एंक्लेव, नितिन विहार, टीकरी, बेगमपुर खटोला, नरसिंगपुर पार्ट दो, घसौला, समस्तपुर।