{"_id":"6561a7158eed9ba20001acda","slug":"multilevel-car-parking-will-start-in-lajpat-nagar-by-january-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लाजपत नगर में जनवरी तक शुरू होगी मल्टीलेवल कार पार्किंग, 200 से अधिक कार खड़ी करने की होगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लाजपत नगर में जनवरी तक शुरू होगी मल्टीलेवल कार पार्किंग, 200 से अधिक कार खड़ी करने की होगी जगह
Sat, 25 Nov 2023 01:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:19 PM IST
सार
निगम अधिकारियों का मानना है कि पार्किंग खुल जाने के बाद निगम की आमदनी बढ़ेगी और लोगों को सुविधा भी मिलेगी। खासकर सामुदायिक भवन व अमर कॉलोनी मार्केट में आने वाले लोगों को सर्वाधिक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाजपत नगर में जनवरी तक लोगों को ऑटोमेटेड मल्टी लेवल कार पार्किंग मिल जाएगी। यहां पर 200 से से अधिक कारें खड़ी करने की जगह होगी, जिससे लाजपत नगर बाजार में आने वाले खरीदारों को सबसे अधिक सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
मल्टी लेवल कार पार्किंग के तीन ब्लॉक बनकर तैयार हैं। पार्किंग परिसर में शौचालय, नियंत्रण कक्ष और रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया है।
निगम अधिकारियों का मानना है कि पार्किंग खुल जाने के बाद निगम की आमदनी बढ़ेगी और लोगों को सुविधा भी मिलेगी। खासकर सामुदायिक भवन व अमर कॉलोनी मार्केट में आने वाले लोगों को सर्वाधिक सुविधा मिलेगी। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने बताया कि हाल ही में उन्होंने निर्माणाधीन कार पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द इस पार्किंग सुविधा को नागरिकों को समर्पित किया जा सके। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पार्किंग का काम जनवरी के पहले सप्ताह तक पूरा किया जाए।
विज्ञापन
