फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Multilevel car parking will start in Lajpat Nagar by January

Delhi: लाजपत नगर में जनवरी तक शुरू होगी मल्टीलेवल कार पार्किंग, 200 से अधिक कार खड़ी करने की होगी जगह

Sat, 25 Nov 2023 01:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Nov 2023 01:19 PM IST
सार

निगम अधिकारियों का मानना है कि पार्किंग खुल जाने के बाद निगम की आमदनी बढ़ेगी और लोगों को सुविधा भी मिलेगी। खासकर सामुदायिक भवन व अमर कॉलोनी मार्केट में आने वाले लोगों को सर्वाधिक सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Multilevel car parking will start in Lajpat Nagar by January
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाजपत नगर में जनवरी तक लोगों को ऑटोमेटेड मल्टी लेवल कार पार्किंग मिल जाएगी। यहां पर 200 से से अधिक कारें खड़ी करने की जगह होगी, जिससे लाजपत नगर बाजार में आने वाले खरीदारों को सबसे अधिक सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन

मल्टी लेवल कार पार्किंग के तीन ब्लॉक बनकर तैयार हैं। पार्किंग परिसर में शौचालय, नियंत्रण कक्ष और रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया है।

निगम अधिकारियों का मानना है कि पार्किंग खुल जाने के बाद निगम की आमदनी बढ़ेगी और लोगों को सुविधा भी मिलेगी। खासकर सामुदायिक भवन व अमर कॉलोनी मार्केट में आने वाले लोगों को सर्वाधिक सुविधा मिलेगी। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने बताया कि हाल ही में उन्होंने निर्माणाधीन कार पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द इस पार्किंग सुविधा को नागरिकों को समर्पित किया जा सके। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पार्किंग का काम जनवरी के पहले सप्ताह तक पूरा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed