नोएडा में बनेगी मल्टीलेवल कार पार्किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तीन मल्टीलेवल कार पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है। ये तीन पार्किंग सेक्टर-71, 145 और अल्फा वन में बनेंगी। दरअसल, मेट्रो रूट बनने के बाद सेक्टर-71, 145 और अल्फा वन यात्रियों के लिए लिहाज से काफी भीड़भाड़ वाले स्टेशन बनेंगे। सिटी सेंटर से सेक्टर-62 जाने वाली मेट्रो का एक स्टेशन सेक्टर-71 होगा। आसपास केसेक्टरों में रहने वाले लोग यहीं से मेट्रो पकड़ेंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए सबसे करीब का स्टेशन सेक्टर-71 ही होगा। यहीं से ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट की भी शुरुआत होगी। इसी तरह नलगढ़ा गांव से सटे सेक्टर-145 भी काफी महत्वपूर्ण स्टेशन होगा।
एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह सबसे करीब का स्टेशन होगा। बॉटेनिकल गार्डन से एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए नया मेट्रो रूट भी यहीं तक प्रस्तावित है। इसी तरह डिपो स्टेशन ग्रेटर नोएडा मेट्रो का आखिरी प्वाइंट है, मगर ज्यादातर आबादी अल्फा वन के आसपास ही है। यहां से ज्यादा सवारियां मेट्रो पर चढ़ेंगी।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए दोनों प्राधिकरणों ने मिलकर निर्णय लिया है कि इन तीनों ही स्थलों पर मल्टीलेवल कार पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाए। नोएडा प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक जीपी सिंह ने बताया कि पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सीधे मेट्रो स्टेशन से कनेक्ट होंगे। इनके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। इनको विदेशों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे कि स्टेट ऑफ आर्ट के रूप में इनकी पहचान बन सके।
परी चौक पर बनेगा इंटीग्रेशन पार्क
परी चौक पर बढ़ते यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक इंटीग्रेशन पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए बहुत जल्द कंपनियों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। सबसे बेहतर प्रस्ताव का चयन कर उसी हिसाब से विकसित किया जाएगा।