फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mulayam singh yadav admitted in Medanta Hospital, Gurugram after High blood Sugar problem

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

Tue, 11 Jun 2019 03:25 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Jun 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav admitted in Medanta Hospital, Gurugram after High blood Sugar problem
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सोमवार देर शाम करीब 8:15 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। दरअसल उनका शुगर बढ़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मेदांता की फिजीशियन डॉक्टर सुशीला कटारिया उनका उपचार कर रहीं हैं।

विज्ञापन


हालांकि अस्पताल की तरफ से मंगलवार को बुलेटिन जारी नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह की तबीयत स्थिर बनी हुई है।

वह लखनऊ से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया। उन्हें बुखार की भी शिकायत बताई जा रही है। इससे पहले उन्हें रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


जहां उन्हें कार्डियोलॉजिस्ट डा. भुवन चंद तिवारी ने देखा था। इस दौरान शुगर अधिक पाई गई थी। ऐसी स्थिति में सपा संरक्षक को शाम करीब पांच बजे संस्थान के छठवें फ्लोर पर स्थित प्राइवेट वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। हालांकि, राहत मिलने पर उन्हें सोमवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिन में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हालचाल लेने उनके पांच विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पहुंचे थे। यहां सपा मुखिया अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed