{"_id":"a45a899514298c6fbc27b08c4dbb2968","slug":"mulayam-singh-veneration-for-longevity-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह की लंबी आयु के लिए हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह की लंबी आयु के लिए हवन
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 12 Mar 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में स्वाइन फ्लू का इलाज करा रहे सपा प्रमुख मुलायम सिंह की लंबी उम्र की कामना के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र भाटी के ग्रेटर नोएडा के आवास पर हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 10 बजे बीटा-1 स्थित आवास पर पंडितों की मौजूदगी में हवन शुरू हुआ, जो करीब 2 घंटे तक चला। इस दौरान ब्रजपाल राठी, श्रीनिवास आर्य, आजाद प्रधान, वीरेंद्र खारी, महेश भाटी, नवीन नागर, जेपी नागर, अमित रघुवंशी, जगवीर, निशांत, धर्मेश कुमार समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि अस्पताल में भर्ती सपा प्रमुख के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है।
विज्ञापन