{"_id":"6a9d62ed58954d68780c6c8f","slug":"mukul-sagar-and-zaid-won-gold-medals-in-weightlifting-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153684-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वेटलिफ्टिंग में मुकुल, सागर और जैद ने जीते स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वेटलिफ्टिंग में मुकुल, सागर और जैद ने जीते स्वर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रहलादपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिल्ली स्कूल स्टेट गेम्स हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। प्रहलादपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिल्ली स्कूल स्टेट गेम्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
अंडर-19 बालक वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में मुकुल आनंद शर्मा, अभय और रिशभ ने स्थान प्राप्त किए। 71 किलोग्राम वर्ग में सागर अरोड़ा, यक्ष और अभिषेक का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। 79 किलोग्राम में जैद हुसैन, सचिन और जसकरण सिंह शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहे। 88 किलोग्राम वर्ग में ग्राविट राणा, सार्थक बंसल और नमन ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
98 किलोग्राम वर्ग में रोहन, साहिब सिंह और मीत लाम्बा ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 110 किलोग्राम वर्ग में नैतिक, आकर्ष और उत्कर्ष प्रधान ने बेहतर प्रदर्शन किया। 110 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में तेजस, भविष्य और आदित्य लोछाब ने प्रभावशाली खेल दिखाया।
विज्ञापन
अंडर-17 बालक वर्ग में 56 किलोग्राम वर्ग में आयुष, भबानी शंकर गोगोई और पुष्कर ने शीर्ष स्थान हासिल किए। 60 किलोग्राम वर्ग में पारिश मोटला, सरीम और अनुपम का प्रदर्शन सराहनीय रहा। 65 किलोग्राम वर्ग में आशीष, ब्रह्म प्रताप पांडेय और समर्थ ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 71 किलोग्राम वर्ग में हृतिक मोटला, तरुण मलिक और विकास कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 79 किलोग्राम वर्ग में दीपांशु, हार्दित आसोड़िया और प्रतीक शर्मा शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहे।