मुकेश ने कहा, जेल में दी गई लिखित स्क्रिप्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत विहार गैंगरेप मामले में दोषी मुकेश के साक्षात्कार पर तैयार डॉक्यूमेंट्री मामले में नया मोड़ आ गया है। विवादों के बीच मुकेश ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उसे लिखित स्क्रिप्ट देकर ऐसा बयान देने के लिए मजबूर किया गया था और इस षड्यंत्र में बीबीसी, ब्रिटिश निर्देशक, पुलिस, एक वकील व अन्य शामिल थे। अदालत ने इस मुद्दे पर सभी से जवाब मांगा है।
न्यायमूर्ति सुनीता गुप्ता ने मौत की सजा पाए मुकेश के उस आरोप पर भी केंद्र, दिल्ली पुलिस से भी जवाब मांगा है कि जेल में भारत की बेटी नाम से बनी डॉक्यूमेंट्री के लिए उसे पहले से तैयार स्क्रिप्ट दी गई थी।
याची ने पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि कि यह फिल्म मात्र दिल्ली पुलिस, वृत्तचित्र निर्माता ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी), अधिवक्ता वीके आनंद के साथ एक निजी समाचार चैनल द्वारा रची धोखाधड़ी और साजिश का नतीजा है।
वकील बोला षडयंत्र का शिकार है मुकेश
अधिवक्ता आनंद ट्रायल के दौरान मुकेश के लिए पेश हुए थे। अदालत ने अधिवक्ता आनंद को भी जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 27 अप्रैल तय की है।
मुकेश के अधिवक्ता एमएल शर्मा ने कहा कि उनका मुवक्किल फिल्म बनाने के लिए किए गए षड्यंत्र का पीड़ित है। वह एक बार फिर आपराधिक परिदृश्य का शिकार बना है।
गौरतलब है कि वृत्तचित्र पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर दो याचिकाएं भी अदालत के समक्ष विचाराधीन हैं। अदालत ने फिलहाल प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया है