फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mukeem Khan used to lure widows into marrying them he cheated more than 50 women

कुंवारियों से रहा कोसों दूर: 50 से अधिक विधवा महिलाओं का किया शिकार, पैसे ही नहीं घर का सामान तक ले जाता था

Fri, 06 Dec 2024 07:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Dec 2024 07:12 PM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह शादी डॉट कॉम वेबसाइट के जरिये विधवा महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था।

विज्ञापन
Mukeem Khan used to lure widows into marrying them he cheated more than 50 women
शादी डॉट कॉम के जरिये विधवाओं से पैसे ऐंठने वाला गिरफ्तार - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने विधवा महिलाओं से पैसे ऐंठने वाले आरोपी मुकीम खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी डॉट कॉम वेबसाइट के जरिये विधवा महिलाओं को उनसे शादी करने का झांसा देता था। इसके बाद पैसे लेकर फरार हो जाता था। गिरफ्तार आरोपी फर्जी शादी करता था और फिर उनके पैसे, गहने और अन्य घरेलू सामान लेकर भाग जाता था। वह पहले भी धोखाधड़ी और चोरी के छह से ज्यादा मामलों में शामिल रहा है। वह 50 से ज्यादा विधवा महिलाओं के साथ ठगी कर चुका है।

विज्ञापन

बार-बार लोकेशन बदल रहा था मुकीम
पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि आईएससी एसीपी रमेश लांबा की टीम को आरोपी के मोबाइल की लोकेशन भोपाल में पता चली। टीम उसका पता नहीं लगा पाई क्योंकि वह बार-बार अपना स्थान बदल रहा था। चार दिसंबर को लोकेशन के आधार पर प्रतापगढ़ निवासी मुकीम को धौलपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। दिल्ली में वह शास्त्री पार्क इलाके में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबको बताता, मैं हूं बिजनेसमैन
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह शादी डॉट कॉम वेबसाइट के जरिये विधवा महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था। वह खुद को सफल व्यवसायी बताकर हाई प्रोफाइल कामकाजी महिलाओं को चुनता था। इसके बाद उनसे फर्जी शादी करता था और कुछ समय बाद नकदी और घर का सामान लेकर फरार हो जाता था। इससे पहले उसे प्रीत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह पुलिस हिरासत से पुलिस रिमांड के दौरान फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed