फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP Raghav Chadha claims AAP will win more than 230 seats in MCD elections

MCD Elections : आप का दावा- निगम चुनाव में जीतेंगे 230 सीटों से ज्यादा, भाजपा ने कहा- हम जीतेंगे 180 से अधिक

Mon, 28 Nov 2022 01:38 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Nov 2022 01:38 AM IST
सार

राघव चड्ढा ने रविवार को कई इलाकों में जनसभा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 15 साल में भाजपा ने दिल्ली की 15 गलियां भी साफ नहीं की हैं। केजरीवाल सरकार बनने के बाद दिल्ली में बिजली, स्कूल, स्वास्थ्य की विश्वस्तरीय सुविधा सभी के लिए मुफ्त कर दी गईं।

विज्ञापन
MP Raghav Chadha claims AAP will win more than 230 seats in MCD elections
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को दावा किया कि इस बार एमसीडी में उनकी पार्टी 230 से ज्यादा सीटें जीतेगी। दिल्ली सरकार के साथ एमसीडी में भी अरविंद केजरीवाल होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी चार दिसंबर को आप को वोट देकर कूड़ा ही साफ नहीं करेंगे, बल्कि भाजपा के नेताओं के दिमाग के कूड़े को भी साफ करेंगे।

विज्ञापन


चड्ढा ने रविवार को कई इलाकों में जनसभा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 15 साल में भाजपा ने दिल्ली की 15 गलियां भी साफ नहीं की हैं। केजरीवाल सरकार बनने के बाद दिल्ली में बिजली, स्कूल, स्वास्थ्य की विश्वस्तरीय सुविधा सभी के लिए मुफ्त कर दी गईं। अब जनता एमसीडी में केजरीवाल को लाकर सफाई का काम भी देगी। दिल्ली की जनता के पास दो विकल्प हैं। एक ओर अरविंद केजरीवाल की 10 बड़ी गारंटी है। वह दिल्ली की सफाई करेंगे, कर्मचारियों का वेतन समय पर देंगे, व्यापारियों का कनवर्जन टैक्स माफ करेंगे सहित अन्य कार्य करेंगे। दूसरी तरफ भाजपा के 10 फर्जी वीडियो है।

विज्ञापन

MP Raghav Chadha claims AAP will win more than 230 seats in MCD elections
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

अब लोगों को चुनना है कि फर्जी वीडियो के नाम पर वोट पड़ेगा या केजरीवाल की गारंटी के नाम पर। भाजपा आज एमसीडी के मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती है। वह सवालों से भागने के लिए हर रोज एक फर्जी वीडियो जारी करती है। छापे और जांच के बाद जब कोर्ट में सबूत पेश करने की बात आई तो भाजपा की एजेंसियों के पास सिसोदिया के खिलाफ सबूत नहीं मिला। सिसोदिया ने एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं किया है। पार्टी को ईमानदारी का सर्टिफिकेट भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दिया है। भाजपा के नेताओं को सिसोदिया से माफी मांगनी चाहिए। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री की छवि धूमिल करने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा गया। भाजपा के पास कोई भी मुद्दा नहीं है। वह मानसिक तौर से दिवालिया हो चुकी है।

विज्ञापन

भाजपा जीतेगी 180 से ज्यादा सीटें: आदेश गुप्ता

MP Raghav Chadha claims AAP will win more than 230 seats in MCD elections
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता - फोटो : एएनआई
उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को दावा किया कि भाजपा निगम चुनावों में 180 से ज्यादा सीटें जीतेगी। बलजीत नगर वार्ड में पदयात्रा के दौरान गुप्ता ने यह भी कहा कि लोगों को आम आदमी पार्टी की सच्चाई पता चल चुकी है। ये पार्टी कहती कुछ है और करती उसका उल्टा है। लिहाजा, भाजपा के प्रत्याशियों को जनता का बड़ा समर्थन मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता एक करोड़ से ज्यादा लोगों के घरों तक पहुंचे हैं। दिल्ली में आज ऐसी कोई गली मोहल्ला नहीं है, जहां भाजपा नहीं पहुंची है। यह चुनाव केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के गिरने की शुरुआत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed