फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP Meenakshi Lekhi said Indian media corrupt, raging Tariq

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने भारतीय मीडिया को कहा भ्रष्ट, तो भड़के पाकिस्तानी लेखक

Tue, 17 Jan 2017 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
MP Meenakshi Lekhi said Indian media corrupt, raging Tariq
meenakshi lekhi and tarek fatah - फोटो : सोशल मीड‌िया

सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने भारतीय मीडिया को भ्रष्ट कहा तो पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतह नाराज हो गए। उन्होंने मंच से ही सांसद के बयान पर कड़ा एतराज जताया और वॉक आउट करने की तैयारी तक कर ली, लेकिन विद्यार्थियों की मौजूदगी को देखते हुए उन्होंने मंच से सांसद पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने भारतीय मीडिया को विश्व के टॉप टेन में बताते हुए कहा कि भारतीय प्रिंट मीडिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हम चाइना और पाकिस्तान से तुलना करें तो भारत उनसे कहीं आगे है।
विज्ञापन



दरअसल, मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में सोमवार को भारतीय मीडिया एवं लोकतंत्र विषय पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर मीनाक्षी लेखी व तारिक फतह को आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भारतीय मीडिया विश्व की मीडिया से बेहतर है'

MP Meenakshi Lekhi said Indian media corrupt, raging Tariq
मीनाक्षी लेखी - फोटो : अमर उजाला

तारिक फतह ने पैनल डिस्कशन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली से आई सांसद ने मीडिया को भ्रष्ट कहा। महिला सांसद ने पत्रकार को मुफ्त में तनख्वाह लेने वाला बताया, जिस पर उन्हें गुस्सा आ गया।

तारिक फतह ने कहा कि भारतीय मीडिया विश्व की मीडिया से बेहतर है। पत्रकार भ्रष्ट हैं तो सांसद मोहतरमा कोई आसमान से उतर कर नहीं आई हैं। भारतीय मीडिया विश्व की पत्रकारिता में टॉप 10 में स्थान रखती है, चाहें चीन या पाकिस्तान से तुलना कर लें।

यहां पर जितने लेखक एवं किताबें छपती हैं, शायद ही कहीं और छपती हैं। यहां प्रिंट पत्रकारिता लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़ रहे युवा वर्ग को सकारात्मक बातें नहीं बताई जा रही हैं। सिर्फ कहानियां बताई जा रही है।

मोबाइल पर तलाक मामले पर भी खुलकर बोले तार‌‌िक

MP Meenakshi Lekhi said Indian media corrupt, raging Tariq
तारिक फतह - फोटो : सोशल मीड‌िया

अक्सर विवादास्पद बयानों से चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान मूल के लेखक तारिक फतह हरियाणा के हथीन में मोबाइल पर तलाक वाले मामले में खुलकर बोले। वह तलाक कराने वाले मौलवी पर खूब बरसे।

हालांकि बाद में उन्होंने यह कहते हुए अपने शब्दों को हल्का कर दिया कि यह आज का मामला नहीं है। बता दें कि पलवल जिले के हथीन ब्लॉक में मोबाइल पर तलाक का मामला सामने आया था।

11 जनवरी को मेव मुस्लिम महापंचायत ने तलाक पर मुहर लगा दी थी। जिसमें 14 पंचों ने फैसला सुनाया था। महापंचायत में इस बात पर सहमति बनी थी कि पति पक्ष निकाह पर हुए खर्च के बदले 25 लाख रुपये की धनराशि पत्नी पक्ष को अदा करे।

विवादास्पद बयानों के बारे में उन्होंने कहा कि सत्य हमेशा कड़वा होता है, करेले जैसा। करेला सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन सत्य कुछ लोगों के लिए मीठा होता है, विवादास्पद कुछ नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed