फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mp maheish giri does yoga on yoga day in hunger strike outside cm kejriwal residence

केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी नेताओं ने किया योग

Tue, 21 Jun 2016 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
mp maheish giri does yoga on yoga day in hunger strike outside cm kejriwal residence
महेश ग‌िरी ने भूख हड़ताल में भी क‌िया योग - फोटो : ani

पूरी दुनिया ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। देशभर के अलग-अलग शहरों में जहां भाजपा नेताओं ने लोगों के साथ योग किया, वहीं तीन दिन से केजरीवाल के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा सांसद महेश गिरी ने भूख हड़ताल पर रहते हुए भी योग किया।

विज्ञापन


महेश गिरी ने अपने प्रदर्शन शिविर में ही अन्य साथियों के साथ योगाभ्यास किया। इस पर जब शिविर में ही बैठे एक नेता से सवाल किया गया तो उसने कहा कि तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे महेश गिरी की तबियत काफी बिगड़ गई है। लेकिन वो एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं, इसलिए आज के दिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर भी उन्होंने योग किया।
विज्ञापन


बता दें कि एनडीएमसी अधिकारी एमएम खान हत्याकांड में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए आरोप पर सांसद महेश गिरी उनका खुली बहस को लेकर रविवार को इंतजार करते रहे। मुख्यमंत्री के नहीं आने पर महेश गिरी ने रविवार शाम को उनके निवास पर धरना देकर अन्न व जल त्याग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेश ग‌िरी चाहते हैं केजरीवाल का इस्तीफा

mp maheish giri does yoga on yoga day in hunger strike outside cm kejriwal residence
महेश ग‌िरी - फोटो : अमर उजाला

उनका कहना है कि केजरीवाल आरोप साबित करें या फिर माफी मांगकर त्यागपत्र दें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे धरने पर ही बैठे रहेंगे और अपने ऊपर लगे कलंक को खत्म कर ही यहां से उठेंगे।

धरना देने के पहले गिरी ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में इस मुद्दे पर खुली बहस के लिए केजरीवाल को आमंत्रित किया था। एक घंटे इंतजार के बाद जब केजरीवाल वहां नहीं पहुंचे तो गिरी रविवार शाम पांच बजे अपने समर्थकों के साथ उनके निवास पहुंच गए और समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए।

यहां उन्होंने कहा कि जब तक केजरीवाल हमारे ऊपर लगाए गए कलंक पर माफी नहीं मांगते, तब तक धरना जारी रहेगा। योगी हूं, महात्मा गांधी के सिखाए रास्ते पर चलने वाला हूं।

mp maheish giri does yoga on yoga day in hunger strike outside cm kejriwal residence
महेश ‌ग‌िरी - फोटो : ani

उन्होंने कहा कि खुली बहस के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, समाचार पत्रों एवं होर्डिंग आदि के माध्यम से खुले मंच पर आमंत्रित किया, लेकिन ना ही केजरीवाल पहुंचे और ना ही उनका कोई प्रतिनिधि आया।

उन्होंने जनता से अपील की कि झूठे को आइना दिखाना बेहद जरूरी है। महेश गिरी ने यह भी संदेह जताया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े लोग उनके बहस के कार्यक्रम व धरना में हंगामा कर सकते हैं। गिरी ने खुला पत्र लिखकर कहा कि केजरीवाल झूठ की बुनियाद पर अपनी नाकामयाबी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एक बयान में कहा है कि हर मुद्दे पर सार्वजनिक बहस को बढ़ावा देने की बात करने वाले मुख्यमंत्री बहस से बचकर भाग रहे हैं। इससे यह स्पष्ट है कि सांसद महेश गिरी पर लगाए गए आरोप अनर्गल, निराधार और उनकी राजनीतिक छवि को कलंकित करने के लिए था।

उल्लेखनीय है कि एमएम खान हत्याकांड मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सांसद महेश गिरी की भूमिका पर सवाल उठाए थे। इसी के जवाब में गिरी ने उन्हें बहस की चुनौती दी है और धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed